बिहार के पटना में 25 जुलाई को बंद के वक्त जमकर हिंसा हुई. इस दौरान कई युवकों को गिरफ्तार भी किया गया. लेकिन एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में एक युवक मौजूद था, जो देर रात को पुलिस वैन के अंदर से अपनी रोती-बिलखती मां को दिलासा देने के लिए सवाल पूछता है, ”क्या तुमने सुबह से कुछ खाया है”.
ये भी पढ़ें: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन
मां को दिया दिलासा
जब ये घटना हुई, तब पुलिस गिरफ्तार लोगों को पटना के मजिस्ट्रेट के घर पर पेश कर रही थी, क्योंकि अधिकारी कई आरोपियों को जेल के अंदर डालने का प्रोसेस शुरू कर रहे थे. पुलिस की वैन में बैठे उस व्यक्ति ने अपने मां की आंखों में आंसू देखकर कहा, ”आप चिंता मत करो, मुझे कुछ नहीं होगा.” इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. दरअसल, पटना बंद के वक्त हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पत्थर फेंकने, तोड़-फोड़ करने और सरकारी-निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है.
बिहार सरकार का बड़ा ऐलान
वहीं, NEET पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र प्रदर्शनकारियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बड़ा दिल दिखाते हुए आंदोलन के दौरान छात्रों और आम लोगों पर दर्ज पुलिस मुकदमों को वापस लेने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों को भी जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा. गौरतलब है कि पटना समेत राज्यभर में प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़पें देखने को मिली थीं. पुलिस ने उपद्रव और धारा 144 के उल्लंघन में सैकड़ों छात्रों पर मामले दर्ज किए थे.
ये भी पढ़ें: 14 दिनों के लिए जेल भेजे गए तेज प्रताप यादव, आखिर क्यों हुई गिरफ्तारी? जानिए पूरा मामला
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
14 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines