पटना में 3 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 मिनट में 24 राउंड फायरिंग में SHO घायल, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

बिहार के पटना जिले के एक सरकारी अस्पताल में आज खूब हंगामा हो रहा है. मामला आज सुबह हुए 3 युवकों के एनकाउंटर का है, जिसे गलत बताया गया है. पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष के हत्याकांड के शूटर बताते हुए तीनों युवकों को घेरा और दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की गोलियां लगने से युवकों की मौत हो गई.

police encounter | patna | bihar

बिहार के पटना जिले की पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर में 3 शूटरों को ढेर किया है. (Credit-ANI)

बिहार के पटना जिले की पुलिस ने एनकाउंटर में 3 शूटर ढेर किए हैं. पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में यह कार्रवाई की गई और पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने एनकाउंटर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधियों की ओर से पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग की गई थी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें राजेश शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव घायल हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक तीनों ने दम तोड़ दिया. मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास मुठभेड़ में मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं.

विज्ञापन

शूटरों के शव और हथियार बरामद किए गए

SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तीनों मृतक प्रोफेशनल शूटर थे और सुपारी लेकर मर्डर किया करते थे. तीनों ने पुलिस पर करीब 20 मिनट तक फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी 18 राउंड फायरिंग की. पुलिस ने मौके से तीनों शूटरों के शवों के साथ देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे बरामद किए हैं. एनकाउंटर का पता लगते ही वे खुद घटनास्थल पर पहुंचे. FSL से सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार और उनकी टीम सबूत जुटाने पहुंची. तीनों शव दानापुर के सरकारी अस्पताल में रखे गए हैं. तीनों मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं.

विज्ञापन

अस्पताल में 4 थानों के 100 पुलिसकर्मी तैनात

SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजन भड़के हुए हैं और एनकाउंटर को फर्जी बता रहे हैं. लोगों ने एनकाउंटर करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया. इस दौरान वे पुलिसवालों से भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच हाथा हाथापाई हुई. अस्पताल में हंगामे को देखते हुए 2 लेयर सिक्योरिटी बनाई गई है और 4 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. लोगों का कहना है कि जिस पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस तीनों को आरोपी बता रही, उनका नाम उस मामले में नहीं था. पुलिसवालों ने अपनी नाकामी छिपाते हुए निर्दाेषों का एनकाउंटर कर दिया.

पुलिस का खबरी बता भीड़ ने युवक को पीटा

पुलिस ने अनुसार, अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. लोगों ने युवक को पुलिस का खबरी बताकर पीटा. लेकिन पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया और उसे बिल्डिंग के अंदर ले गई. इस दौरान ASP अजीत कुमार को भी चोट लगी है. मृतक जेपी यादव दानापुर के खंरजा रोड का निवासी है. वहीं बबलू मनेर थाना क्षेत्र का निवासी था और शाहपुर मुबारकपुर फार्म में रहता था. वहीं राजेश शर्मा दियारा के गंगहारा का रहने वाला था. तीनों पर पैक्स अध्यक्ष की सुपारी लेने और गोलियां मारकर उसकी हत्या करने का आरोप है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ