दिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI 376 के पार; आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात

दिल्ली के 12 प्रमुख वायु निगरानी स्टेशनों ने रविवार को ही हवा की गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 22 स्टेशनों पर स्तर ‘बेहद खराब’ रहा.

delhi AQI, Diwali, Delhi pollution, Delhi AQI, Delhi AIR, delhi air quality

राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका जहांगीरपुरी रहा. (Image - ANI)

रोशनी और उल्लास के पर्व दिवाली के दिन दिल्ली स्मॉग और धुंध की घनी चादर में लिपटी नजर आई. रविवार को शहर की हवा पहले से ही ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और मौसम विभाग व निगरानी एजेंसियों ने आशंका जताई है कि शाम की आतिशबाजी और उत्सव के बाद प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में प्रवेश कर जाएगा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शनिवार के 369 से बढ़कर रविवार को 376 दर्ज किया गया. राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका जहांगीरपुरीरहा, जहां एक्यूआई खतरनाक स्तर 463 पर पहुंच गया.

विज्ञापन

12 निगरानी स्टेशनों पर हवा पहले ही ‘गंभीर’

दिल्ली के 12 प्रमुख वायु निगरानी स्टेशनों ने रविवार को ही हवा की गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 22 स्टेशनों पर स्तर ‘बेहद खराब’ रहा. सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, 301 से 400 का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 का स्तर ‘गंभीर’ माना जाता है. शहर में मुख्य प्रदूषक तत्व PM2.5 बना हुआ है, जिसके कण सांस के जरिए फेफड़ों में गहराई तक जाकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करते हैं. अनुमान है कि 9 नवंबर से अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में ही बनी रहेगी.

विज्ञापन

कमजोर हवाएं रोकेंगी धुआं

मौसम की परिस्थितियां प्रदूषण से कोई राहत देती नहीं दिख रही हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि वेंटिलेशन इंडेक्स प्रदूषकों के छंटने के लिए बेहद प्रतिकूल है. जब वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से कम हो और हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से नीचे रहे, तो धुएं और प्रदूषक कणों का बिखराव रुक जाता है. ऐसी स्थिति में पटाखों का धुआं, गाड़ियों का उत्सर्जन और धूल जमीन की सतह के बेहद करीब जमा होकर जहरीला स्मॉग बना लेते हैं.

गाड़ियों के धुआं 19% हिस्सेदार

दिल्ली के प्रदूषण स्रोतों पर नजर रखने वाले डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली के कुल प्रदूषण में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी सबसे अधिक यानी 19 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का योगदान रविवार को करीब 3.5 प्रतिशत रहा, जिसके सोमवार को 2.99 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ