एयरपोर्ट पर एक्स-रे ने खोली पोल, चार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा; गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार

गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की है. थाईलैंड से आईं पंजाब की दो महिलाओं के चार बैग से करीब 10 किलो मारिजुआना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Gaya Airport Drug Smuggling

गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर थाईलैंड से आईं दो महिलाओं के बैग से बरामद हुआ 10 किलो गांजा. (Image- ANI)

बिहार के गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां थाईलैंड से आईं पंजाब की दो महिलाओं के पास से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. महिलाएं चार अलग-अलग बैग में गांजा छिपाकर ला रही थीं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. कस्टम विभाग ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी.

विज्ञापन

एक्स-रे में बैग के अंदर दिखी संदिग्ध चीज

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह थाई एयरवेज की फ्लाइट थाईलैंड से गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी. इसी फ्लाइट से दोनों महिलाएं भी आई थीं. वे अपने सामान के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलने रहीं थीं. इसी दौरान कस्टम विभाग ने उनके बैग की एक्स-रे मशीन से जांच की. जांच के दौरान बैग के अंदर कुछ संदिग्ध दिखाई दिया. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवानों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने दोनों महिलाओं को रोक लिया. शुरुआती पूछताछ के बाद उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली गई. इस दौरान चार बैग में छिपाकर रखा गया करीब 10 किलो गांजा मिला. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई गई है.

विज्ञापन

तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां

गांजा मिलने के बाद कस्टम विभाग ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और पूरी खेप जब्त कर ली. दोनों पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं. फिलहाल विभाग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि महिलाएं थाईलैंड से गांजा किसके कहने पर लेकर आई थीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खेप किस व्यक्ति को सौंपी जानी थी और एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद इसे कहां पहुंचाया जाना था. इसके पीछे किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पता लगाया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ