---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘पता था तो फोटो क्यों खिंचा रहे थे?’ नीतीश की पलटी को लेकर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का तंज

Giriraj Singh Targeted Mallikarjun Kharge: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे को सब पता था तो उन्होंने नीतीश कुमार को गठबंधन में एंट्री ही क्यों दी थी।

---विज्ञापन---

Giriraj Singh Targeted Mallikarjun Kharge Over His Remark On Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बड़ा खेल करते हुए विपक्षी गठबंधन से नाता तोड़ लिया था और एक बार फिर भाजपा के खेमे में चले गए थे। इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि नीतीश पहले से इसकी प्लानिंग कर चुके थे। हमें मालूम था कि ऐसा कुछ होगा। उनके इस बयान पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर यह प्री-प्लान्ड था तो क्या खड़गे इतने बेवकूफ हैं कि फिर भी उनके (नीतीश कुमार) साथ फोटो सेशन करवा रहे थे? अगर खड़गे को सब पता था तो उन्हें नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में शामिल ही नहीं होने देना चाहिए था। सिंह ने आगे कहा कि अब अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी के साथ क्या हुआ? क्या खड़गे पहले ही उन्हें भी पहचान गए थे। बता दें कि बीते दिनों गिरिराज ने यह दावा भी किया था कि साल 2025 में बिहार में सरकार भाजपा की बनेगी।

---विज्ञापन---

बता दें कि कांग्रेस से नाराज चल रहे जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी INDIA गठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। अभी तक भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने की बात कहने वाले नीतीश ने फिर से भाजपा का हाथ थाम लिया है। रविवार को उन्होंने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसे लेकर कांग्रेस ने दावा किया है कि नीतीश कुमार ने विपक्ष को अंधेरे में रखा। पिछले 2 साल के अंदर ही नीतीश कुमार ने दूसरी बार पाला बदला है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा रखने वाले हर 10 लोगों में एक भारतीय

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत की तिहाड़ है दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी जेल

ये भी पढ़ें: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कुर्सी पर खतरा

---विज्ञापन---
First published on: Jan 29, 2024 10:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola