बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर पलटा फैसला, दो की जगह 4 लाख तक मिलेगा लोन

बिहार सरकार ने सिर्फ 10 दिनों में अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब छात्र और छात्राओं को पहले की तरह पूरे 4 लाख रुपये तक का ब्याज फ्री एजुकेशन लोन मिलेगा.

Samrat Chaudhary

बिहार सरकार छात्रों को देगी 4 लाख तक का लोन (Photo: News24/AI)

बिहार की सम्राट सरकार ने छात्रों को फिर से बड़ी राहत दी है. बिहार सरकार ने सिर्फ 10 दिनों में अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब छात्र और छात्राओं को पहले की तरह पूरे 4 लाख रुपये तक का ब्याज फ्री एजुकेशन लोन मिलेगा. उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अगस्त को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके बाद 19 अगस्त का फैसला रद्द हो गया है. सरकार ने पहले स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का ही लोन जारी किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने उठाए थे सवाल

दरअसल, विपक्ष ने सम्राट सरकार पर सवाल उठाए थे कि स्टूडेंट्स को मिलने वाली लोन की राशि कम की गई है, जिसके बाद 10 दिन बाद ही लिमिट बदलकर 4 लाख रुपये कर दी गई. उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से ये साफ किया गया गया है कि बिहार में हाई स्कूल एजुकेशन के लिए छात्र-छात्राओं को पहले की ही तरह शिक्षा वित्त निगम की तरफ से 4 लाख का लोन मिलता रहेगा. दरअसल, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर ये आरोप लगाया था कि खजाना खाली हो गया है और राज्य कर्जे में डूबा है. इसलिए, सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की राशि घटाई गई है और स्कॉलरशिप को खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे आगे की पढ़ाई करने वाले गरीब और मिडिल क्लास के छात्रों को परेशानी हो रही है.

सरकार ने क्या कहा?

विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच 19 अगस्त को जारी किए गए नोटिफिकेशन पर सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि एजुकेशन लोन की राशि कम नहीं की गई है, बस उसके तरीके बदले गए हैं. बिहार सरकार ने कहा कि पहले राज्य शिक्षा वित्त निगम स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख तक का लोन दिया जाता था, उसे अब 2 लाख तक कर दिया गया है. सरकार ने ये भी साफ किया कि अगर कोई छात्र 2 लाख से ऊपर का लोन लेना चाहता है, तो उसे केंद्र सरकार के पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल से कमर्शिलय बैंकों के जरिए मदद मुहैया करवाई जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ