बिहार बोर्ड की मार्कशीट से हटेगा 'फेल' शब्द, नियम बदलने पर शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

बिहार में अब मैट्रिक और इंटर के छात्रों की मार्कशीट पर ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा. छात्रों के मनोबल को बनाए रखने के लिए इसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ लिखा जाएगा. कंपार्टमेंटल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए 1 महीने की विशेष कक्षाएं भी चलेंगी. नियम बदलने पर शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला सामने आया है.

Bihar Board Marksheet Rules, Bihar Board Marksheet New Rule, Education Minister Mithilesh Tiwari, Bihar Matric and Intermediate Exams, BSEB Marksheet Update

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला। तस्वीर क्रेडिट: AI

बिहार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्रों के हित में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य में किसी भी छात्र की मार्कशीट या प्रमाण पत्र पर ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसके स्थान पर ‘कौशल के लिए पात्र’ शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह अहम घोषणा की. उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय नियमों में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

बच्चों का मनोबल बढ़ाना मकसद

शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा में कम अंक आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि छात्र के अंदर प्रतिभा की कमी है. असफल होना किसी भी विद्यार्थी की क्षमता का अंतिम पैमाना नहीं हो सकता. बच्चों के मनोबल और आत्मविश्वास को टूटने से बचाने के लिए सरकार ने प्रमाण पत्र से ‘फेल’ जैसे नकारात्मक शब्द को हटाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

पूरक परीक्षा के लिए लगेंगी स्पेशल क्लासेस

शिक्षा विभाग ने मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए भी खास तैयारी की है. ऐसे विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए एक महीने तक विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी, ताकि वे दोबारा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

5 सितंबर को शिक्षक सहयोग पोर्टल होगा लॉन्च

बैठक में 5 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले शिक्षक दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस मौके पर ‘शिक्षक सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत होगी और प्रत्येक जिले से चयनित शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

BPSC छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. मंत्री तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “छात्र जिन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, उनका समाधान कर दिया गया है. हमारी सरकार की मंशा ही यही है कि युवाओं की समस्याओं का समय रहते निवारण किया जाए. युवाओं द्वारा उठाए गए हर मुद्दे को हमने गंभीरता से सुलझाया है.” विपक्ष के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, “मुझे उस व्यक्ति की बातों पर हैरानी होती है जिसने खुद कभी बोर्ड की परीक्षा तक नहीं दी और वह परीक्षाओं पर सुझाव दे रहा है. इसलिए मैं तेजस्वी यादव से कहूंगा कि वह पहले बिहार के किसी सरकारी स्कूल में दाखिला लें, दसवीं की परीक्षा पास करें, और उसके बाद हमें परीक्षाओं को लेकर सुझाव दें.”

‘बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले’

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के हित में लगभग सभी मांगें मान ली गई हैं. इसके बावजूद अगर किसी अभ्यर्थी को अपनी कोई बात रखनी है, तो सरकार के दरवाजे संवाद के लिए हमेशा खुले हैं. उन्होंने कहा, “छात्र आएं, बातचीत करें और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं; आखिरकार यह सरकार उनकी अपनी ही है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ