'जीतेगी NDA…' , 'बिहार चुनाव में मिलेगा माता 'जानकी' का आशीर्वाद', दानापुर में बोले CM योगी

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रचार करना शुरू कर दिया है. आज यूपी के सीएम योगी दानापुर और सहरसा विधानसभा क्षेत्र में रैली और जनसभा करने वाले हैं. दानापुर में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कही हैं. आइए जानते हैं इन 5 बातों के बारे में.

source-CM YOGI
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है. आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दानापुर विधानसभा में जनसभा करते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज और परिवारवाद सालों से हावी था. सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से किया. योगी बोले- बिहार में डबल इंजन की सरकार फिर से स्थापित होगी. पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने प्रदेश को विकसित किया है. आइए जानते हैं उनके भाषण की 5 बड़ी बातें…

1.कांग्रेस की झोली में RJD गिर गई है- सीएम योगी ने दानापुर की धरती से याद दिलाया की कैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद कांग्रेस के खिलाफ खड़ी हुई थी. वहीं, आज कांग्रेस की झोली में खुद जा गिरी है. एनडीए की सरकार कांग्रेस और राजद के भष्ट्राचार और अपराध को कंट्रोल करेगी.

विज्ञापन

2.माफिया जहान्नुम की यात्रा पर- योगी ने यहां से लोगों को बताया कि कैसे यूपी की बीजेपी सरकार ने माफियाओं और गुंडाराज करने वाले लोगों को जहान्नुम की यात्रा पर भेज दिया है. सीएम बोले- उत्तर प्रदेश में भी राजद के लोग ही अपराध करते थे लेकिन आज देखिए कैसे सब शांत हो गए है, हमने उनके घर मे बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया.

3.श्रीराम के बाद जानकी मंदिर- बिहार का जानकी मंदिर माता सीता का स्थान है. सीएम योगी ने कहा हमसे हर बार लोग कहते थे कि राम मंदिर कब बनेगा, राम मंदिर बनेगा या नहीं. देखिए हमने बता दिया की अयोध्या में श्रीराम मंदिर बना या नहीं. बिल्कुल वैसे ही बिहार में NDA की सरकार आने के बाद माता जानकी का मंदिर भी बनेगा.

विज्ञापन

4.बिहार का विकास NDA और सीएम नीतीश ने किया- सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल पहले बिहार को आगे बढ़ाने की नींव रखी थी. अब NDA और नीतीश जी ने मिलकर इस पथ पर काम करने का निर्णय लिया है. 1990 से 2005 तक कुछ लोगों ने केवल घोटाले किए, जिसमें जनता का पैसा लगा था. चारा घोटाला उन्हीं में से एक है. कांग्रेस और राजद के एजेंडे में हमेशा परिवारवाद ही रहा है.

5.अयोध्या से बिहार के लिए पहली कनेक्टिविटी- अयोध्या से पहली कनेक्टविटी बिहार के सीतामढ़ी के लिए हमने शुरू करवाई. इससे बिहार और यूपी के सदियों पुराने संबंध को और मजबूती मिली है. हमने इस मार्ग को रामजानकी मार्ग का नाम दिया. अब से दोनों प्रदेशों के लोग श्रीराम मंदिर और जानकी मंदिर जा सकेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ