चिराग पासवान ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, LJP (R) ने 29 सीटों पर इन्हें दिया टिकट
बिहार चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां सीटों पर प्रत्याशी तय कर रही हैं। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने भी अपने कोटे की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारा होने के बाद बीजेपी, जेडीयू के बाद अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास RJP (R) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। चिराग पासवान ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। 15 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे पर ही पेच फंसा हुआ है। सीट बंटवारे के पहले ही आरजेडी, सीपीएमएल ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को सिंबल तक बांट दिए। सीट बंटवारे को लेकर अभी तक महागठबंधन में स्थिति साफ नहीं है। जबकि 6 नवबंर को पहले चरण और 11 नवबंर को दूसरे चरण का चुनाव होना है। 14 नवबंर को बिहार में नई सरकार का गठन होगा।
बिहार में चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं। चिराग ने गोविंदगंज विधानसभा सीट से राजू तिवारी, साहेबपुर कमल सीट से सुरेंद्र कुमार, बखरी से संजय कुमार, ओबरा से प्रकाश चंद्र, ब्रह्मपुर से हुलास पांडे, मखदुमपुर से रानी कुमारी, डेहरी से राजीव रंजन सिंह, नाथनगर से मिथुन कुमार, सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह, गरखा से सीमांत मृणाल और दरौली से विष्णु पासवान, परबत्ता से बाबूलाल शौर्य, पालीगंज से सुनील कुमार, बलरामपुर से संगीता देवी को टिकट दिया है।
चिराग पासवान के अलावा एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने अपने अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी-जेडीय 101-101 सीटों पर, चिराग की एलजेपी (आर) 29 सीटों पर, जीतनराम मांझी की हम पार्टी 6 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोम पार्टी भी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।