PM Modi caste: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर सवाल उठाने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई शर्म बची है कि नहीं। आप (ललन सिंह) ऐसी टिप्पणी क्यों कर रहे हैं?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ललन सिंह एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सांसद चुने गए हैं न कि नीतीश कुमार के नाम पर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति का स्तर अच्छा होना चाहिए। हम छोटे नेताओं पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन ललन सिंह का बयान स्वीकार्य नहीं है।
ललन सिंह ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा था?
ललन सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पीएम मोदी खुद को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) जाति से प्रोजेक्ट करते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि गुजरात में कोई EBC नहीं है। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपनी जाति को EBC में मिला दिया।
अभी पढ़ें – MP News: इंदौर में ED की बड़ी कार्रवाई, टीनू संघवी समेत अन्य बिल्डरों के ठिकानों पर मारी रेड
ललन सिंह बोले- बीजेपी आरक्षण के खिलाफ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी ललन सिंह ने बीजेपी पर आरक्षण के खिलाफ होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना में क्या समस्या है? भाजपा जानती थी कि यदि जाति-जनसंख्या कराई जाएगी, तो उनका पर्दाफाश हो जाएगा। जब केंद्र सरकार तैयार नहीं थी, तब नीतीश सरकार ने इसे कराने का फैसला किया।
ललन सिंह ने कहा कि वे (भाजपा) हमेशा बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं करते और अन्य मुद्दों पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि देश में रोजगार समाप्त हो रहा है और मुद्रास्फीति पर कोई नियंत्रण नहीं है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2005 में किए गए अपने वादों को पूरा किया और यह भी कहा कि अगर काम पूरा नहीं हुआ तो वह वोट नहीं मांगेंगे, लेकिन पीएम मोदी ने ऐसा कभी नहीं कहा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines