Bihar Weather: बिहार में कब से पड़ेगी भयंकर ठंड? कई जिलों में 7 दिनों का बारिश अलर्ट, जानें वेदर अपडेट

Bihar Weather Update: 24 घंटे में मधुबनी और बक्सर का तापमान सबसे अधिक रहा। मधुबनी का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और बक्सर का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

Bihar Weather Update
विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में सुबह शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य में दिन के समय फिलहाल मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बिहार में मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। वहीं, कई इलाके ऐसे भी हैं जहां पर कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहेगा। विभाग का कहना है कि अभी पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू नहीं हुई है जिसकी वजह से उत्तर भारत से ठंडी हवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं।

नवंबर के महीने में भी बिहार के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर गर्मी अभी भी चरम पर है। पिछले 24 घंटों को देखें तो दिन के समय मधुबनी और बक्सर सबसे गर्म इलाके रहे। मधुबनी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और बक्सर का 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

11 से 18 नवंबर तक बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में बारिश का अपडेट दिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 दिनों तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश 11 से 18 नवंबर तक होने का अनुमान है। वहीं, बिहार में कई इलाकों में अभी भी मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसमें मधुबनी किशनगंज, सुपौल, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, नालन्दा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगरिया, बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, बांका, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और गया का नाम शामिल है।

विज्ञापन

बिहार का AQI

बिहार में हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के 8 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से ज्यादा दर्ज किया गया। पटना में सबसे खराब AQI 296 रहा। वहीं, छपरा 273, सहरसा 256, राजगीर 247, हाजीपुर 235, मुजफ्फरपुर 234, बक्सर 233 और गया 206 दर्ज किया गया।

Bihar Weather

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ