Bihar Chunav 2025, Valmiki Nagar Vidhan Sabha Seat, वाल्मीकि नगर: JDU का रहा दबदबा… अब वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर पलटेगी उम्मीदवारों की किस्मत?

Valmiki Nagar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार राज्य के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक वाल्मीकि नगर विधानसभा का भी नाम शामिल है। यह पश्चिम चंपारण जिले में आता है, जो जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है।

Valmiki Nagar

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Valmiki Nagar Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जोरों शोरों से तैयारियां की गईं। इसके लिए पक्ष और विपक्ष ने जनता को साधने की पूरी कोशिश की। एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जनता के सामने बड़े-बड़े दावे किए। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी जनता को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बिहार में कुल 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां पर जनता वोटिंग के जरिए नई सरकार चुनेगी। इसी में से पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट भी है। इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार को जीत मिली थी।

2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजे

वाल्मीकि नगर में 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल ने बाजी मारी थी। उस समय जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​रिंकू सिंह मैदान में उतरे थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजेश सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। राजेश सिंह को रिंकू सिंह के मुकाबले 21585 वोट कम मिले थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से ये सीट चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन

इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार ने ही इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में JDU के उम्मीदवार सुनील कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के दीपक यादव को शिकस्त दी थी।

वाल्मीकि नगर के बारे में

बता दें कि 2010 से पहले इस सीट को वाल्मीकि नगर नहीं, बल्कि धनहा के नाम से जाना जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2020 में वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर करीब 58.90 फीसदी वोट डाले गए थे। वहीं, 1990 तक इस सीट पर कांग्रेस का ही दबदबा रहता था। इसके बाद से ही यहां पर कई पार्टियों के कैंडिडेट जीत चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ