हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Runnisaidpur Vidhan Sabha Seat: रुन्नीसैदपुर सीट पर सियासी हलचल तेज, चुनाव में JDU-RJD आमने सामने

Runnisaidpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र बिहार के सीतामढ़ी जिले में है। इसमें रुन्नीसैदपुर के साथ-साथ पांच ग्राम पंचायत आती हैं। इस सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Runnisaidpur Vidhan Sabha Seat: रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट पर RJD और JDU का दबदबा है। इस सीट पर 2020 के चुनाव में JDU के पंकज कुमार मिश्र को जीत मिली थी। इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू जीत की फिर से पूरी कोशिश करेंगी। हालांकि, विपक्षी गठबंधन अगर एक साथ आकर जनता को साधने में कामयाब रहता है, तो नीतीश कुमार के लिए ये चुनाव मुश्किल साबित हो सकता है। पिछले कुछ चुनावों में इस सीट पर किस-किस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज है, इसकी लिस्ट यहां देखिए।

2020 के विधानसभा चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में रुन्नीसैदपुर में 2,87,363 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव तक इन वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,91,217 तक पहुंच गई। 2020 में इस सीट पर JDU के पंकज कुमार मिश्र को जीत मिली थी। उन्हें 73,205 वोट मिले थे, जबकि उनकी विरोधी उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल से मंगिता देवी थीं, जिन्हें 48,576 वोट ही मिल पाए थे। पंकज कुमार मिश्र ने ये सीट 24,629 वोटों के साथ जीती थी। इसके पहले भी दोनों पार्टियों के बीच इस सीट को लेकर कड़ा मुकाबला रहा है, जो इस साल भी मुश्किल होने वाला है।

ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछे 5 सवाल, राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब की मांग

विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर सीट का चुनावी इतिहास

रुन्नीसैदपुर में कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हालांकि, यहां पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। शुरुआती सालों में कांग्रेस के उम्मीदवार को इस सीट से 4 बार जीत मिली थी। वहीं, बीते 4 चुनावों में इस सीट पर जेडीयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। RJD और JDU दोनों के ही उम्मीदवारों को इस सीट पर 3-3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, एक बार समाजवादी पार्टी (संयुक्त) को भी जीत मिली थी।

बता दें कि इस सीट पर BJP ने एक बार भी जीत हासिल नहीं की है। JDU और BJP के गठबंधन में ही जेडीयू के उम्मीदवार को 2020 में जीत मिली थी। रुन्नीसैदपुर में निर्दलीय प्रत्याशी, जनता पार्टी और जनता दल भी जीत का परचम लहरा चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं बच्चा राय? तेज प्रताप यादव के खिलाफ AIMIM ने बनाया उम्मीदवार, टॉपर्स घोटाले के हैं आरोपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola