हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Pipra (Supaul) Vidhan Sabha Seat, पिपरा सुपौल: यहां हर चुनाव में बदलता है सियासी मिजाज

Bihar Chunav 2025, Pipra (Supaul) Vidhan Sabha Seat: पिपरा (सुपौल) बिहार चुनाव के लिए खास विधानसभा क्षेत्र है। पिपरा सीट पर पिछले कुछ सालों में सत्ता कई पार्टियों के हाथ में आई है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Pipra Pipra (Supaul) Vidhan Sabha Seat: पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र बिहार के सुपौल जिले में है। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 होने जा रहे हैं। इसमें 243 सीटें हैं, जिनमें से एक ही नाम की दो सीटें हैं- पिपरा (सुपौल) और पिपरा (पूर्वी चंपारण)। इन दोनों सीटों पर ही चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। पिपरा सुपौल 2020 के चुनाव में जदयू के उम्मीदवार रामबिलास कामत ने जीत दर्ज की है। जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास पिपरा (पूर्वी चंपारण) सीट से कितना अलग है।

2020 में क्या थे चुनावी नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में पिपरा (सुपौल) सीट से जदयू के उम्मीदवार रामबिलास कामत को जनता ने चुना था। उनका मुकाबला RJD के उम्मीदवार विश्व मोहन कुमार के साथ था। रामबिलास कामत को जनता से 82,388 वोट मिले। वहीं, विश्व मोहन कुमार को 63,143 वोट मिले थे। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार 9,245 वोटों के साथ जीते थे। हालांकि, इस सीट पर ज्यादातर सत्ता बदलती रही है। हर साल कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें: Manthan 2025: ‘लोगों को 2 करोड़ नौकरी मिली क्या’, मंथन के मंच से भाजपा पर भड़के कन्हैया कुमार

विज्ञापन

कब-कब किस पार्टी की रही सरकार?

2020 से पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में RJD के उम्मीदवार यदुवंश कुमार यादव को जीत मिली थी। 2010 में सुजाता देवी ने JD(U) की उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। 2005 की बात की जाए, तो उस समय BJP की तरफ से पिपरा (सुपौल) में ग्यान चंद मांझी को जीत मिली। साल 2000 के चुनाव में RJD के मुनेश्वर चौधरी को जनता ने चुना।

1990 में मुनेश्वर चौधरी (IND) की जीत हुई थी। इसके साथ ही INC और JNP के उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। इस सीट पर एक बार फिर से सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Manthan 2025: किसका दूध पीकर बड़े हुए सांसद पप्पू यादव? मंच से दिया बड़ा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola