Bihar Chunav 2025, Chanpatia Vidhan Sabha Seat, चनपटिया: 2020 में उमाकांत सिंह को मिली थी जीत, अब 2025 में किसे मिलेगा चनपटिया?

Bihar Chunav 2025, Chanpatia Vidhan Sabha Seat, चनपटिया: बिहार में चुनावी माहौल गर्म है। विधानसभा चुनाव को लेकर हर एक पार्टी ने अपनी तरफ से हर एक सीट पर जीत के लिए पूरी जान लगा दी है।

Chanpatia

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Chanpatia Vidhan Sabha Seat: चनपटिया विधानसभा क्षेत्र भी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में ही आता है। इस सीट का गठन 1957 में किया गया था। शुरुआत (1957–1972) में कांग्रेस ने इस सीट पर 4 बार जीत का परचम लहराया, लेकिन उसके बाद सत्ता बदलती गई। अभी यहां पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विधायक हैं। 2020 के चुनाव में बीजेपी के उमाकांत सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक रंजन को हराया था।

चनपटिया विधानसभा चुनाव 2020

2020 के चुनाव के नताजे देखें तो यहां पर भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने ही जीत हासिल की थी। BJP के उमाकांत सिंह ने 83, 828 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उनके सामने रनरअप रहे थे, वह INC के उम्मीदवार अभिषेक रंजन थे। अभिषेक को 70, 359 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीट पर 2020 तक कुल वोटर्स की संख्या 2,75,439 दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

BJP का गढ़ बनी चनपटिया सीट

चनपटिया सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प है। इस सीट को भाजपा के गढ़ के तौर पर भी देखा जाता है। यहां पर हर बार कैंडिडेट और विधायक बदलता है, लेकिन ये सभी उम्मीदवार BJP के रहते हैं। पिछले कुछ चुनावों के नतीजों को देखें तो इस सीट से भाजपा के उमाकांत सिंह के अलावा कृष्ण कुमार मिश्रा, चंद्र मोहन राय, सतीश चंद्र दुबे और प्रकाश राय विधायक रह चुके हैं।

अब तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने 5 बार जीत दर्ज की है। जबकि CPI को 3 बार जीत मिली है। इस बार भी इस सीट पर मुकाबला कड़ा होने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ