तेजप्रताप यादव ने अखिलेश यादव को ब्लॉक किया।
विज्ञापन

तेजप्रताप यादव ने अखिलेश यादव को किया ब्लॉक, जानिए वजह

Bihar Election: बिहार की राजनीतिक हलचल अब यूपी तक आ चुकी है। पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फोन पर ब्लॉक कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार में इस साल चुनाव है। बिहार का चुनावी माहौल अब पड़ोसी राज्य यूपी तक आने लगा है। परिवार की पार्टी से अलग हुए लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी बनाकर बिहार चुनाव में कूद पड़े हैं। वह लगातार अपने लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। तेजप्रताप यादव का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को ब्लॉक करने की बात कहते सुनाई पड़ रहे हैं। तेजप्रताप ने खुद इसकी वजह बताई है। तेजप्रताप ने कहा कि वह (अखिलेश यादव) पटना आए तो मेरा एक फोन तक नहीं उठाए, वह मैंने मैसेज भिजवाया मैंने कॉल भिजवाया अपने आदमी को भेजा वह जिस होटल में थे ताज होटल में अखिलेश यादव जी मैंने उनको बहुत बार कॉल किया फिर मैंने भी उनको ब्लॉक कर दिया।

पूरा बात सुनने के लिए देखिए पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ