हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Barauli Vidhan Sabha Seat: बरौली सीट पर कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत, कांग्रेस और BJP को कितनी बार मिली कामयाबी?

Barauli Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बरौली सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Barauli Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बरौली सीट भी है, जो बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित बरौली एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बरौली से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

रामप्रवेश राय
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
81,956 वोट मिले
वोट लीड- 14,155
वोट शेयर- 46.55 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Baikunthpur Vidhan Sabha Seat: RJD को मिली बैकुंठपुर सीट पर जीत, 2025 में कौन सी पार्टियों के बीच होगा मुकाबला?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रियाजुल हक उर्फ राजू
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
67,801 वोट मिले
वोट शेयर- 38.51 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

रुदल महतो
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
5,037 वोट मिले
वोट शेयर- 2.86 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Paroo Vidhan Sabha Seat: कभी कांग्रेस का हुआ करता था राज… दो दशकों से बना BJP का गढ़, जानिए पारू का चुनावी इतिहास

विज्ञापन

बरौली में कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस सीट पर मजबूती मिली है। कांग्रेस ने शुरुआत में 7 बार जीत हासिल की। यहां से कांग्रेस के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर 4 बार जीत चुके हैं। 2000 के बाद से BJP को 5 बार चुनाव में जीत मिल चुकी है। इस बीच केवल 2015 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार, राजद, जनता दल और भाकपा को भी बरौली सीट से जीत मिल चुकी है।

बरौली में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बरौली के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,17,459 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 56,968 फीसदी मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 30,842 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में कम होकर ये संख्या 3,35,737 तक रह गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kurhani Vidhan Sabha Seat: कुढ़नी में कई पार्टियों ने बनाई मजबूत पकड़, जानिए सीट का चुनावी इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola