‘भुलाए नाही भूले हमको, ऊ काला..', जेडीयू ने पोस्टर से आरजेडी सुप्रीमो लालू पर कसा तंज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पोस्टर वार ने रफ्तार पकड़ ली है। पटना में लगे नए पोस्टरों में QR कोड दिया गया, जिसे स्कैन करने पर लालू यादव के शासनकाल की पोल खोलने वाली वेबसाइट खुलती है, साथ में एक भोजपुरी गाना भी बजता है।

Bihar poster war

Bihar poster war

विज्ञापन

रिपोर्ट सौरभ कुमार: इस साल के अंत में यानी अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने संभावित हैं। अभी से ही वहां चुनावी माहौल बनने लगा है और बिहार में पोस्टर वार जारी हो गया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि वहां पर पोस्टर वार चल रहा हो इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। चुनाव से पहले ही जेडीयू कार्यकर्ताओं ने नया पोस्टर लॉन्च कर दिया है जिसमें लालू प्रसाद यादव के शासनकाल की पोल खोली गई है।

पोस्टर में स्कैनर भी लगा

बिहार कुशासन, अत्याचार और जंगलराज के लिए फेमस है। अब साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसको लेकर बिहार की राजनीति में पोस्टर वार लगातार जारी है। पटना के अलग-अलग इलाकों में नए पोस्टर देखने को मिले हैं। जिनमें इस बार एक खास बात यह रही कि पोस्टरों पर QR कोड लगाया गया है। इस QR कोड स्कैन करने पर एक वेबसाइट bhuleganahibihar.com खुलती है।

विज्ञापन

QR कोड से राजद सरकार पर वार

बिहार में हो रहे पोस्टर वार में जो QR कोड दिया गया है उसे स्कैन करने पर राजद सरकार के कथित कुशासन और लालू यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाती है। नए पोस्टरों में दिए गए QR कोड को स्कैन करने पर लालू यादव, राबड़ी देवी और उनके दोनों बेटे तेजस्वी व तेजप्रताप यादव की तस्वीर लगी है। वेबसाइट का मुख्य संदेश है: ‘जंगलराज का अत्याचार भूलेगा नहीं बिहार’।

वेबसाइट पर बजता है ये गाना

वेबसाइट खुलने पर एक खास गाना भी बजता है जो भोजपुरी भाषा में बजता है। इसके बोल कुछ इस तरह से हैं- ‘भुलाए नाही भूले हमको, ऊ काला दिन ऊ रतिया। बताड़ लालू जी हमपे, जुलम काहे किया।’ इस गीत के माध्यम से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के शासनकाल पर वार किया गया है। साथ ही परिवारवाद के आरोप भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ