Bihar minister Leshi Singh defending Nitish Kumar sex speech: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के बयान का बचाव करते हुए बिहार के मंत्री ने कहा कि हमारे नेता ने वही कहा है, जो NCERT की किताबों में लिखा है। बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने विधानसभा में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में कक्षा 12वीं की किताबें लहराईं और कुछ विशेष पेज की ओर इशारा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने वही बातें कही है, जो किताबों में छपी है।
अशोक चौधरी ने कहा कि मैं इन किताबों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करता हूं। अगर विपक्ष के सदस्य इतने आश्वस्त हैं कि हमारे नेता का भाषण निंदनीय था, तो केंद्र में सत्ता में होने के नाते उन्हें इन पुस्तकों को बदल देना चाहिए। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू से जुड़े मंत्री गुरुवार को अपने नेता का बचाव करने के लिए NCERT की किताबें लेकर राज्य विधानमंडल पहुंचे थे।
बता दें कि नीतीश कुमार के सेक्स ज्ञान वाले बयान के बाद बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। हालांकि नीतीश कुमार ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। उनके माफी मांगने के एक दिन बाद बिहार की मंत्री लेशी सिंह, शीला मंडल और अशोक चौधरी NCERT की किताबें लेकर विधान भवन पहुंचे।
अशोक चौधरी बोले- ये सब विपक्ष की ध्यान भटकाने वाली रणनीति
अशोक चौधरी ने कहा कि ये सब विपक्षी दल की ध्यान भटकाने वाली रणनीति है, जो हमारे नेता से परेशान है। जाति सर्वेक्षण और एससी, एसटी और पिछड़े वर्गों के लिए कोटा में बढ़ोतरी जैसे ऐतिहासिक कदम हमारी सरकार ने उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने माफी मांगकर उदारता दिखाई है। लेकिन, भाजपा उन्हें बदनाम करने के एजेंडे पर काम कर रही है। इसलिए अब हम उनसे सीधे तौर पर निपटेंगे। उधर, गुरुवार को भी भाजपा के सदस्य सदन में हंगामा करते रहे। एक भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री दूर-दूर तक हंसी के पात्र बन गए हैं। एक अमेरिकी गायक ने भी नीतीश कुमार की निंदा की है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines