बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में छाएंगे बादल, 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पढ़ें IMD का अलर्ट

बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज भी बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। जानिए आज किस जिले में कैसा मौसम रहेगा।

Bihar Latest Weather Update
विज्ञापन

9 अप्रैल को राज्य में कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (40-50) किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। इसके अलावा, अगले 48 घंटों तक राज्य में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कुछ जगहों पर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, अररिया जिले के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा, गुरारू, पश्या, मानपुर, रफीगंज, ओबरा, कोच, बरुण, सासाराम, राजपुर, गोह, हम्पुरा, दाउदनगर, नासरीगंज, सोनभद्र, बंशी, सूर्यपुर, कालेर, करपी, अरवल, तरारी, सहर, करकट, संझौली, बिक्रमगंज, कोचस, दिनारा, सूर्यपुरा, दावथ, पालीगंज, मसौढ़ी, पिरो, चरपोखरी, गया, टेंगरी, खिजरसराय, बेलागंज, मखदुमपुर, घोषी, कुरथा, रतनी, फरीदपुर, जहानाबाद, हुलासगंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय, मोदनगंज में मेघगर्जन होने की संभावना है। अभी हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाली 12 तारीख तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Bihar Latest Weather Update

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बीते दिन औरंगाबाद में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, गोपालगंज 37.8 (0), मोतिहारी 37 (-2.6), पुपरी 35.4 (0), मधुबनी 33.6 (0), सुपौल 35.6 (1.2), फारबिसगंज 35.2 (0), किशनगंज 32.1 (0), जिरादेई 36 (0), मुजफ्फरपुर 34.8 (0.8), दरभंगा 36.6 (0.8), मधेपुरा 2.3 (0), अररिया 33.8 (0), पूर्णिया 35,4 (1), कटिहार 31.5 (0), बक्सर 37 (0), भोजपुर 36.4 (0),  अरवल 16.1 (0), वैशाली 34.6 (0), पटना 36 (-0.1), नालंदा (राजगीर) 35.6 (0), समस्तीपुर 33.6 (0), अगवानपुर 35.1 (1), मुंगेर 4.2 (0), भागलपुर 37.2 (2.3), डेहरी 39.6 (-0.8), गया 39.4 (0.2), शेखपुरा 37.1 (0.8) और जमुई में 36.2 (0) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ