Bihar Home Minister Samrat Chaudhary announcement: बिहार पुलिस ने आम लोगों को बेहतर सुविधा एवं त्वरित और पारदर्शी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में “सिटीजन सर्विस पोर्टल” का शुभारंभ किया. गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐप का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार की कोशिश है कि पुलिस सेवाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे लोगों के घर तक पहुंचें, ताकि किसी भी नागरिक को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उम्मीद जताई जा रही है कि यह पोर्टल बिहार में पुलिसिंग को नई दिशा देगा और नागरिकों की भागीदारी व विश्वास दोनों को मजबूत करेगा. डिजिटल बिहार की ओर यह कदम न सिर्फ तकनीकी बदलाव है, बल्कि शासन में पारदर्शिता और सुगमता का भी नया अध्याय साबित होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार में एक करोड़ नौकरियां देने के वादे पर काम शुरू, सरकार ने तीन नए विभागों का किया गठन
नए पोर्टल पर मिलेंगी ये सुविधाएं
नए पोर्टल के माध्यम से नागरिक पुलिस सत्यापन, ई-शिकायत पंजीकरण, खोया-पाया की सूचना, तथा अन्य कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे. अधिकारीयों के अनुसार, शिकायत ऑनलाइन दर्ज होते ही संबंधित थाना को इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. थाना स्तर पर प्रारंभिक जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर एफआईआर तक दर्ज की जा सकेगी. पोर्टल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि शिकायतकर्ता अपने आवेदन का स्टेटस भी वास्तविक समय में देख पाएगा.
समय, ऊर्जा और धन-तीनों की बचत होगी
गृह मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल Bihar Police की उस दिशा में अहम कदम है जिसमें नागरिकों का समय, ऊर्जा और धन—तीनों की बचत होगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि डिजिटल व्यवस्था पुलिस को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाएगी. उद्घाटन समारोह के खास मौके पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार, एडीजी कुंदन कृष्णन एवं बिहार पुलिस मुख्यालय के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में पोर्टल में और भी सेवाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक सरकारी प्रक्रियाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकें.
यह भी पढ़ें: ‘मकान’ नहीं, महल में रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी, जानिए कहां होगा बिहार के पूर्व सीएम का निजी आवास?
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
10 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
10 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
14 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines