Bharat Taxi Service in Bihar: बिहार में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, पटना समेत 4 शहरों से शुरुआत, जानें यात्रियों और चालकों को क्या मिलेंगे बड़े फायदे

द‍िल्‍ली की तरह Bihar में भी जल्द Bharat Taxi Service शुरू होगी. पटना समेत 4 शहरों से इसकी पहले शुरुआत की जाएगी. ऐसा कहा जा रहा है क‍ि इसी राइड Ola-Uber से सस्ती होगी. ड्राइवरों को ज्यादा कमीशन म‍िलेगा. पूरी डिटेल यहां जानें.

bharat taxi in bihar now

पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली से भारत टैक्‍सी की शुरुआत होगी. (फोटो -एआई)

बिहार के लोगों के लिए सफर करना अब और भी आसान, सस्ता और सुरक्षित होने जा रहा है. निजी कैब एग्रीगेटर कंपनियों (Ola, Uber) की मनमानी और पीक-अॉवर सरचार्ज से राहत दिलाने के लिए बिहार में भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सर्विस की शुरुआत होने जा रही है. परिवहन विभाग की तैयारियों के अनुसार, यह नई सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा नवंबर के अंत तक सड़कों पर उतर जाएगी. इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि यह यात्रियों को कम किराये में सफर का आनंद देगी और टैक्सी-ऑटो चालकों की कमाई का बड़ा हिस्सा सीधे उनके जेब में पहुंचाएगी.

विज्ञापन

पहले चरण में किन 4 शहरों से होगी शुरुआत?

बिहार परिवहन विभाग ने भारत टैक्सी सेवा के शुरुआती चरण के लिए राज्य के चार प्रमुख जिलों को चुना है:

विज्ञापन
  • पटना (Patna)
  • गया (Gaya)
  • वैशाली (Vaishali)
  • मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)

बता दें क‍ि इस सर्व‍िस को पूरी तरह शुरू करने से पहले कस्टमर ऐप की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है. लॉन्चिंग से पहले ही राज्यभर के लगभग 2005 ड्राइवर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ रज‍िस्‍टर हो चुके हैं.

क्या है सारथी-मालिक सहकारिता मॉडल?
निजी कंपनियां आमतौर पर चालकों से हर राइड पर 10% से 15% या कभी-कभी उससे भी ज्यादा भारी कमीशन वसूलती हैं. लेकिन भारत टैक्सी पूरी तरह से सारथी-मालिक सहकारी मॉडल पर काम करेगी. कैब और ऑटो चलाने वाले चालक सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि इस सहकारी समिति के सदस्य, साझेदार और शेयरहोल्डर होंगे. चालकों से कोई भारी-भरकम कमीशन नहीं काटा जाएगा. वे केवल एक मामूली दैनिक शुल्क देकर अपनी 80% से 100% तक की कमाई खुद रख सकेंगे. इसके अलावा ड्राइवरों को 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा और ई-श्रम पोर्टल से जुड़ने के लाभ दिए जाएंगे.

विज्ञापन

यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी शानदार सुविधाएं?
ओला, उबर और रैप‍ि‍डो जैसी निजी टैक्सियों की तुलना में भारत टैक्सी का किराया 10% से 15% तक कम रहने की उम्मीद है. बारिश, त्यौहार या पीक ऑवर्स में अन्य ऐप्स की तरह मनमाना किराया (Surge Pricing) नहीं बढ़ाया जाएगा. यात्री ऐप के माध्यम से बाइक-टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और 6-सीटर कैब आसानी से बुक कर सकेंगे. महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष बाइक दीदी सेवा, लाइव ऐप ट्रैकिंग और डायरेक्ट पुलिस सहायता (SOS) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ