भारत और पाकिस्तान के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने तगड़ी शुरुआत की है. भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी हार दी है. अब भारतीय टीम की अगली टक्कर पाकिस्तान के साथ होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

IND vs PAK

भारत-पाक के बीच होगा बड़ा मैच (Image: Instagram/aaryavirsehwag)

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. भारतीय टीम मजबूती के साथ मैदान पर उतर गई है. टीम ने नेपाल को बुरी तरह रौंद दिया है. पहले गेंदबाजों ने बवाल मचाया. बाद में बल्लेबाजों ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया है. खैर अब टीम इंडिया की अगली टक्कर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने वाली है. इस मैच को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में होगी. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही ये भी बताएंगे कि मैच कितने बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला रविवार, 8 नवंबर को होगा. दोनों टीमें ओमान के अल अमेरात स्टेडियम में एक-दूसरे से टकराएंगी. इस दिन भारत में दिवाली का पावन पर्व भी मनाया जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट के मैदान पर भी पटाखों की आवाज सुनाई देगी. भारतीय टीम जीत गई तो फिर माहौल और शानदार बन जाएगा. टीम इंडिया बड़ी जीत हासिल कर दर्शकों को दिवाली का तोहफा दे सकती है. दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. फैंस इस महामुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

भारत ने नेपाल को बुरी तरह हराया

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने तगड़ी शुरुआत की है. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से करारी हार दी. नेपाल की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी की. ऐसा लगा था कि नेपाल के बैट्समैन अच्छा स्कोर बनाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. एक भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. पूरी टीम 128 के स्कोर पर सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल मुकाबला जीत लिया. भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने एक बार फिर तगड़ी बल्लेबाजी की. उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर सभी का दिल जीता. इसके अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी शानदार बैटिंग की. उन्होंने नाबाद 53 रन बनाए. आर्यवीर ने लय प्राप्त कर ली है. अब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है. आर्यवीर ने अपने छोटे से करियर में काफी प्रभावित किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ