IND vs NZ: श्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड, अच्छा प्रदर्शन करने का आया दबाव

IND vs NZ: टीम इंडिया मौजूदा समय में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. इस दौरान टीम इंडिया के नए वनडे उफकप्तान श्रेयस अय्यर की बड़ी भूमिका होने वाली है. हालांकि पिछले 3 सालों से अय्यर का वनडे प्रदर्शन खराब हो रहा है.

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer को अच्छा करना होगा शानदार प्रदर्शन (Pic Credit-PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में आसानी से जीत लिया था. लेकिन इस मुकाबले में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने बड़ा निराश किया था. जिसमें वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है. अय्यर का हालिया समय में वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से उन्होंने वनडे फॉर्मेट में औसत दर्जे का ही प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनके ऊपर वनडे में बड़ी पारी खेलने का दबाव नजर आ रहा है.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन में आई है गिरावट 

साल 2023 में श्रेयस अय्यर ने 19 वनडे मैचों में 52.88 की शानदार औसत से 846 रन बनाए थे. जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112.5 का रहा था. लेकिन उसके बाद से उनका वनडे प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने 23 वनडे मैचों में कुल 34.91 की औसत से 768 रन ही बनाए हैं. इस दौरान अय्यर का स्ट्राइक रेट 88.79 का ही रहा है. अय्यर ने इस दौरान एक भी शतक नहीं बनाया है. 

विज्ञापन

वहीं श्रेयस ने 6 अर्धशतक भी जड़े हैं. इन आंकड़ों पर नजर डाले, तो अय्यर का प्रदर्शन और बेहतर होने के बजाय गिरता जा रहा है. टीम इंडिया के लिए फिलहाल ये बड़ी समस्या का विषय है. श्रेयस अय्यर के फॉर्म में नहीं होने से मध्यक्रम में केएल राहुल के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है. वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ियों के ऊपर भी दबाव आ रहा है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला श्रेयस अय्यर के लिए बहुत ही अहम होने वाला है.  

दबाव में बल्लेबाजी कर रहे हैं श्रेयस अय्यर 

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन नहीं आते हैं, उनके ऊपर दबाव बढ़ जाएगा. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम बना रहे हैं. ऐसे में अय्यर की फॉर्म उनकी चिंता को और बढ़ा रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अगर अय्यर के बल्ले से नहीं आते हैं, तो उन्हें भी दूसरे स्टार खिलाड़ियों को नंबर 4 पर खेलने के लिए मौका देना होगा.  

विज्ञापन

नंबर 4 पर खेलते हुए ही ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में उन्हें भी बहुत ज्यादा देर तक प्लेइंग 11 से दूर रखना आसान नहीं होने वाला है. बैकअप में उन्हें बार-बार टीम में मौका मिल रहा है. इस सीरीज में भी उन्हें कम से कम 2 वनडे मैचों में मौका मिल सकता है. अगर उन 2 मैचों में गायकवाड़ ने अच्छा प्रदर्शन करके खुद को दोबारा से साबित किया, तो अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर भी किया जा सकता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ