बिहार में एक करोड़ नौकरियां देने के वादे पर काम शुरू, सरकार ने तीन नए विभागों का किया गठन

Bihar government formed three new departments: बिहार सरकार ने अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरियां देने के वादे पर काम शुरू कर दिया है. सरकार ने इस वादे को अमली जामा पहनाने के लिए तीन नए विभागों का गठन किया है. इन्हें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नागर विमानन विभाग नाम दिए गए हैं.

nitish kumar (1)

Bihar government formed three new departments: बिहार सरकार ने अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा खाका तैयार किया है. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, राज्य ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए राज्य में बड़े पैमाने पर कौशल विकास, शिक्षा सुधार और नए विभागों के गठन की पहल शुरू की गई है. सरकार ने युवाओं की जरूरतों और रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए तीन नए विभाग बनाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

कौन से हैं तीन नए विभाग

  1. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
  2. उच्च शिक्षा विभाग
  3. नागर विमानन विभाग

इन विभागों के गठन से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अधिक संगठित तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी.

विज्ञापन

तीन नए विभाग के गठन से यह होंगे फायदे

कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माध्यम से अगले पांच वर्षों में बड़ी संख्या में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके.

विज्ञापन

उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार: नए उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा. तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा को मजबूत बनाया जाएगा. सभी वर्गों के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाएगी. राज्य सरकार का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं के लिए दीर्घकालिक रोजगार के अवसर सुनिश्चित कर सकती है.

नागर विमानन विभाग से नए रोजगार: राज्य में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण चल रहा है और कई प्रस्तावित भी हैं. अलग से नागर विमानन विभाग बनने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी. औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा. निर्यात की सुविधा बढ़ेगी. युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा: सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय (MSME Directorate) के गठन की घोषणा भी की है. इसके माध्यम से प्रत्येक जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे. MSME से जुड़े कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. युवाओं को स्व-रोज़गार व नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे

बिहार मार्केटिंग प्रोमोशन कॉर्पोरेशन का गठन: नए बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना से कृषि, पशुपालन, बागवानी, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में उत्पादों की गुणवत्ता, उपलब्धता और वितरण तंत्र को मजबूती मिलेगी. इससे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के सुखद भविष्य, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है. राज्य का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ