मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 13 साल का शानदार करियर हुआ खत्म

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. शमी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी.

Mohammed Shami

शमी ने लिया टेस्ट से संन्यास (Photo: ANI)

Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. वो लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने इस फैसले की जानकारी फैंस को दी. शमी ने लिखा कि वो सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन उसकी यादों से कभी नहीं. शमी ने अचानक से टेस्ट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है. हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चयनकर्ता लगातार नजरअंदाज कर रहे थे. आखिरकार शमी ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर दिया खास बयान

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम के जरिए किया. उन्होंने दिल छू देने वाला संदेश साझा करते हुए कहा, “मैं सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं. लेकिन इससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी तो मेरे मन में सिर्फ एक ही सपना था. अपने देश के लिए कुछ करना है. तब से लेकर आज तक हर एक विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया है.”

विज्ञापन

‘टेस्ट क्रिकेट मेरी जिंदगी का खास हिस्सा’

शमी ने अपनी पोस्ट में कहा, “टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं है. ये मेरी लाइफ का एक बहुत खास हिस्सा रहा है. आज बहुत ही भारी मन और खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर रहा हूं. मैं सभी सहकर्मी, कोच, परिवार के सदस्य और करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया करता हूं. सभी ने इस सफर में मेरा साथ दिया है. अच्छे-बुरे दोनों समय में हमेशा भरोसा बनाकर रखा है.”

विज्ञापन

13 साल के टेस्ट करियर का अंत

आपको बता दें 13 साल पहले आज की तारीख को ही शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 64 टेस्ट में 229 विकेट अपने नाम किए हैं. शमी ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट चटकाए हैं. शमी ने टेस्ट में छह बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 7 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. तब से उनकी वापसी नहीं हो पाई. खैर एक अच्छी बात ये है कि शमी ने टेस्ट से संन्यास लिया है. फ्यूचर में उन्हें वनडे और टी20 में देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ