बिहार में दो निर्दलीय MLC के BJP में जाने पर भड़के RJD और जन सुराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

बिहार विधान परिषद चुनाव जीतने के महज 72 घंटे के भीतर दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज भाजपा में शामिल हो गए हैं. इस कदम से भड़की विपक्षी पार्टियों आरजेडी और जन सुराज ने इसे दलबदल कानून का उल्लंघन बताते हुए कोर्ट जाने का ऐलान किया है. विपक्ष ने दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है.

Bihar MLC Elections, Banshidhar Brajwasi, Rahul Raj, BJP Bihar, RJD, Jan Suraj

बिहार में हुए सियासी उलटफेर से विपक्षी दल RJD के तेजस्वी यादव और जनसुराज के प्रशांत किशोर बुरी तरह भड़क गए हैं. Credit: ANI

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे सामने आने के महज 72 घंटे के भीतर सूबे का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने वाले दो नए विधान पार्षदों ने BJP का दामन थाम लिया है. इस सियासी उलटफेर के बाद विपक्षी दल RJD और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बुरी तरह भड़क गए हैं. दोनों ही दलों ने इसे जनादेश का अपमान बताते हुए नवनिर्वाचित एमएलसी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

भाजपा विधायकों की बैठक में हुए शामिल

शनिवार को तिरहुत स्नातक सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक सीट से बागी होकर निर्दलीय जीते राहुल राज ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. दोनों नेता शाम को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक में पहुंचे. यहां बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता की पर्चियां थामकर तस्वीरें खिंचवाईं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा होते ही सियासी गलियारों में घमासान शुरू हो गया.

विज्ञापन

तेजस्वी बोले- तुरंत रद्द हो सदस्यता

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को भाजपा पर ‘संविधान का मजाक उड़ाने’ का आरोप लगाते हुए दोनों नव-निर्वाचित एमएलसी को अयोग्य घोषित करने की मांग की. तेजस्वी ने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत यह स्पष्ट नियम है कि यदि कोई निर्दलीय निर्वाचित सदस्य चुनाव के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है, तो वह सदन की सदस्यता के अयोग्य हो जाता है. राजद सांसद मनोज झा ने बताया कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विधानपरिषद के सभापति से मिलेगा और इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग का भी रुख किया जाएगा.

विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप: जेडीयू की पीठ में छुरा घोंपा

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर सीधे तौर पर एनडीए के भीतर दरार की बात कही. कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक सीटों पर जेडीयू की हार हुई और भाजपा ने अपने ही सहयोगी की पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने कहा कि जो भाजपा विपक्ष को बिखरा हुआ बताती थी, उसकी अपनी साजिश अब जनता के सामने आ चुकी है.

जन सुराज की चेतावनी- जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी सत्तारूढ़ दल को आड़े हाथों लिया. पार्टी प्रवक्ता कुमार सौरभ ने भाजपा के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों एमएलसी ने केवल समर्थन दिया है, सदस्यता नहीं ली. सौरभ ने कहा कि उनके पास नेताओं की सदस्यता पर्ची वाली तस्वीरें हैं, जिन्हें सभापति और चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन महीने में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ