मुंडल संस्कार से लौट रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार महिलाओं समेत पांच की मौत

महोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि हिम्मतनगर के कोल्हाघाट पुल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी.

tractor truck hit, sitapur new, up news, UP Police, sitapur news, CM Yogi

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. (Image - ANI Video Screenshot)

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार महिलाओं और 10 वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, हादसा पिहानी मार्ग पर कोल्हाघाट पुल के पास हुआ. धनतेरस से ठीक पहले हुई इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है.

विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित पिसावां थाना क्षेत्र के बरीगावां गांव के निवासी थे. वे पड़ोसी जिले हरदोई के रायपुर मठिया में एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे.

विज्ञापन

महोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि हिम्मतनगर के कोल्हाघाट पुल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी. इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए. मृतकों में बरीगांवा निवासी काजल (10), सुशीला (50), रूबी (22) और सुनीता (40) शामिल हैं. पांचवें मृतक की पहचान 58 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.

सीओ चौबे ने बताया कि स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों से तत्‍काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री ने घायलों को 50-50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ