Patna News: ऊर्जा भंडारण के विकास के लिए बिहार ने महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य में 2500 मेगावाट आवर ऊर्जा भंडारण प्रणाली को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इसमें 500 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को विकसित करने से संबंधित निविदा निकाली गई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने फिलहाल 2000 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को स्थापित करने में सहयोग देने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करके उन्हें पत्र सौंपा है।
यह भी पढ़ें:Bihar News: रोजगार देने में बिहार अव्वल, कम हो रहा पलायन; 50 लाख रोजगार का लक्ष्य होगा पूरा
ऊर्जा मंत्री यादव ने बताया कि बिहार में इससे पहले लखीसराय के कजरा में 301 मेगावाट की दो बड़ी सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं के साथ कुल 495 मेगावाट आवर क्षमता की देश की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास पर कार्य शुरू किया जा चुका है। राज्य में 500 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना से बढ़ती बिजली की मांग (विशेषकर पीक आवर्स के दौरान) पूरा करने में सहायता मिलेगी।
लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली
राज्य में तेजी से बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करते हुए लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने की दिशा में ऊर्जा विभाग ने विद्युत भंडारण प्रणाली के विकास के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की यह पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से हम आज राज्य के लोगों को न केवल सूर्यास्त के बाद भी निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएंगे, बल्कि उन्हें सस्ती बिजली देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सफल होंगे। बिहार सरकार ने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के विकास की महता को उच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के ग्रिड उप केंद्रों की जमीन पर 500 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की परियोजना को स्वीकृति दी है। इसके बाद कार्यान्वयन एजेंसी के चयन के लिए निविदा भी निकाल दी गई है।
12 कंपनियों ने लिया था भाग
इस परियोजना के लिए आयोजित बैठक में देश की 12 बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और इन्होंने परियोजना के कार्यान्वयन में रुचि जताई। इन कंपनियों में टाटा पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, अवाडा कंपनी तथा पेस पावर शामिल हैं। यह परियोजना टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के जरिए कराई जाएगी। इस प्रक्रिया से परियोजना कार्यान्वयन से न केवल भंडारित बिजली की दर काफी सस्ती होगी, बल्कि परियोजना निर्माण कार्य भी अत्यंत कम समय में पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना के निर्माण में राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।
27 लाख प्रति मेगावाट आएगी लागत
इस परियोजना के लिए कुल लागत का अधिकतम 30 प्रतिशत अथवा 27 लाख रुपये प्रति मेगावाट आवर केंद्र सरकार के स्तर से Vibility Gap Funding Scheme के स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष 70 फीसदी राशि का वहन भंडारण प्रणाली विकासकर्ता एजेंसी के स्तर से किया जाएगा। इस परियोजना को पहले चरण में राज्य के कुल 16 ग्रिड उप केंद्रों में उपलब्ध खाली जमीन पर स्थापित किया जाएगा, ताकि भंडारित बिजली की दर अधिक न हो। एजेंसियों को 500 मेगावाट आवर के लिए कुल 135 करोड़ रुपये 5 किस्तों में दिए जाएंगे। परियोजना को पूर्ण करने की अवधि 18 महीने है। संबंधित एजेंसियों को परियोजना पूरी होने के बाद कम से कम अगले 12 वर्षों तक संचालन एवं भंडारण का करार करना होगा।
ये भी पढ़ें- Bihar: मनोहर लाल खट्टर ने बता दिया BJP का प्लान, बिहार प्रदेश के विकास का रखा रोड मैप
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines