Bihar government formed three new departments: बिहार सरकार ने अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा खाका तैयार किया है. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, राज्य ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए राज्य में बड़े पैमाने पर कौशल विकास, शिक्षा सुधार और नए विभागों के गठन की पहल शुरू की गई है. सरकार ने युवाओं की जरूरतों और रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए तीन नए विभाग बनाने का निर्णय लिया है.
कौन से हैं तीन नए विभाग
- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
- उच्च शिक्षा विभाग
- नागर विमानन विभाग
इन विभागों के गठन से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अधिक संगठित तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में किन महिलाओं के खाते में आए हैं 10 हजार रुपये? नीतीश सरकार ने 10 लाख के लिए जारी की है किस्त
तीन नए विभाग के गठन से यह होंगे फायदे
कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माध्यम से अगले पांच वर्षों में बड़ी संख्या में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाएंगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके.
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार: नए उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा. तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा को मजबूत बनाया जाएगा. सभी वर्गों के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाएगी. राज्य सरकार का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही युवाओं के लिए दीर्घकालिक रोजगार के अवसर सुनिश्चित कर सकती है.
नागर विमानन विभाग से नए रोजगार: राज्य में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण चल रहा है और कई प्रस्तावित भी हैं. अलग से नागर विमानन विभाग बनने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी. औद्योगिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा. निर्यात की सुविधा बढ़ेगी. युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा: सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय (MSME Directorate) के गठन की घोषणा भी की है. इसके माध्यम से प्रत्येक जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे. MSME से जुड़े कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. युवाओं को स्व-रोज़गार व नौकरी के अधिक अवसर मिलेंगे
बिहार मार्केटिंग प्रोमोशन कॉर्पोरेशन का गठन: नए बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना से कृषि, पशुपालन, बागवानी, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में उत्पादों की गुणवत्ता, उपलब्धता और वितरण तंत्र को मजबूती मिलेगी. इससे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के सुखद भविष्य, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है. राज्य का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाए
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने क्या-क्या चुनौतियां? चुनावी वादों और बजट में कैसे बैठाएंगे तालमेल
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
10 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
11 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
14 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines