Bihar chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए की आंधी दिखाई दे रही है, रुझानों में भाजपा 94 सीटों पर आगे है. रुझान जीत में बदले तो नीतीश कुमार के बिना भी भाजपा बिहार में सरकार बना सकती है. बिना जेडीयू के एनडीए की सीटें बहुमत के नंबर 122 पर पहुंच गई हैं. नए समीकरण के मुताबिक, भाजपा अब तक 94 सीटों पर आगे है, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास 19 सीटों पर आगे है, जीतन राम मांझी की पार्टी HUM 5 सीटों पर आगे है, वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर आगे है. सभी पार्टियों का जोड़ मिलाकर 122 बनता है जो बिहार में बहुमत का आंकड़ा है। इनमें जेडीयू की 82 सीटें शामिल नहीं हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू दोनों 101 सीटों पर उतरी थी, जिसमें 94 सीटों के साथ भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
आखिरी वक्त तक नीतीश को सीएम फेस नहीं बनाया
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया था, लेकिन मंचों पर नीतीश की मौखिक रूप से तारीफ करते हुए भाजपा ने कभी उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बताया. हर बार यही सुनने को मिला कि एनडीए अगर बहुमत में आई तो विधायक दल की मीटिंग में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा. भाजपा के दिग्गज नेता भी नीतीश कुमार का नाम बतौर भावी मुख्यमंत्री के तौर पर लेने से परहेज करते देखे.
2020 में भी भाजपा को मिली थीं 74 सीटें
बिहार के 2020 के चुनाव में भी एनडीए में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 74 सीटें मिली थीं, वहीं जेडीयू 115 सीटों में से केवल 43 जीत पाई थी. 2025 में भाजपा की 9 सीटें कम दी गईं, वहीं जेडीयू की 14 सीटें कम हुईं. इसके बावजूद 101 में से 94 सीटों पर भाजपा आगे दिखाई दे रही है. स्पष्ट है कि भाजपा की इस बार बिहार में लहर चली है. वहीं, जनसुराज और अन्य विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन की वोटिंग में सेंधमारी की, जिसका सीधा फायदा एनडीए को मिला.
चुनाव परिणाम पर क्या बोले कांग्रेस राज्यसभा सांसद?
बिहार के चुनाव परिणाम पर महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने आरजेडी से संजय यादव और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावारुउ को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि वही लोग बता सकते हैं कि क्यों ऐसा हुआ. सीट शेयरिंग मे हुई देरी और फ्रेंडली फाइट के लिए कोई जगह नही. हम लोग मीटिंग में बैठेंगे चिंता करेंगे तब पता चलेगा कांग्रेस आखिर कहां चूक गई. उन्होंने नीतीश और NDA गठबंधन को बधाई दी और सवाल उठाया कि समझ में नहीं आ रहा है जिस तरह की भीड़ आ रही थी और जो परिणाम आये है वह ठीक उलट हैं.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines