Kahalgaon Election Result 2025 LIVE: जदयू का रहा जलवा, शुभानंद मुकेश 50 हजार वोटों से जीते

Bihar Chunav 2025: भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की अहम विधानसभा सीट कहलगांव एक बार फिर सियासी सुर्खियों में है. कभी कांग्रेस के गढ़ के रूप में मशहूर यह सीट अब भाजपा के कब्जे में है. यहां करीब 3 लाख 73 हजार से अधिक मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला वोटरों से थोड़ी अधिक है.

KAHALGAON
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की अहम विधानसभा सीट कहलगांव विधानसभा सीट पर जदयू से शुभानंद मुकेश ने 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. उनको एक लाख 30 हजार वोट मिले. आरजेडी के रजनीश भारती दूसरे स्थान पर रहे. रजनीश भारती को 80 हजार वोट मिले.

सदानंद सिंह का युग कहलगांव की पहचान बनी कांग्रेस

कहलगांव का जिक्र बिहार की राजनीति में आते ही सदानंद सिंह का नाम अपने आप जुड़ जाता है. वे इस सीट से 9 बार विधायक चुने गए, जिनमें एक बार उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी जीत हासिल की. विधानसभा में अपनी सादगी और संगठनात्मक कौशल के लिए प्रसिद्ध सदानंद सिंह ने कांग्रेस को यहां जमीनी मजबूती दी. 1970 के दशक से लेकर 2015 तक कहलगांव को उन्होंने ही प्रतिनिधित्व किया.

विज्ञापन

जब जदयू ने तोड़ी परंपरा

साल 2005 के विधानसभा चुनाव में कहलगांव में बड़ा उलटफेर हुआ. कांग्रेस के गढ़ में जदयू के अजय मंडल ने सदानंद सिंह को हराकर सभी को चैंका दिया. अजय मंडल अब भागलपुर के सांसद हैं और जदयू के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. हालांकि, 2010 में सदानंद सिंह ने शानदार वापसी की और दोबारा कहलगांव की गद्दी संभाली.

2020 में भाजपा ने रचा इतिहास

कहलगांव विधानसभा के इतिहास में पहली बार 2020 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की. पार्टी ने पवन यादव पर भरोसा जताया, जो 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सम्मानजनक प्रदर्शन कर चुके थे. इस बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे पवन यादव ने वामदल के उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को बड़े अंतर से मात दी. शुभानंद मुकेश कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के पुत्र हैं, जिन्हें पिता की राजनीतिक विरासत सौंपी गई थी. लेकिन भाजपा की लहर के सामने कांग्रेस की परंपरा ढह गई और कहलगांव पर भगवा झंडा लहराया.

कहलगांव की राजनीति का नया अध्याय

कभी एक नेता की पहचान रही कहलगांव अब कई दलों के समीकरणों का केंद्र बन गई है. सदानंद सिंह की विरासत भाजपा का नया आत्मविश्वास और जदयू की बढ़ती सक्रियता इन तीनों का संगम आने वाले चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है. यह देखना बाकी है कि क्या 2025 में कहलगांव में फिर इतिहास दोहराया जाएगा या नया इतिहास लिखा जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ