Gopalpur Election 2025 LIVE: गोपालपुर सीट पर जेडीयू के शैलेश कुमार ने 58 हजार वोटों से दर्ज की जीत, जानें कौन दूसरे नंबर पर रहा

Bihar Chunav 2025: भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में से एक गोपालपुर विधानसभा लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का गढ़ रही है. कुल 2,89,729 मतदाताओं वाली इस सीट पर पुरुष वोटर 1,46,166 और महिला वोटर 1,43,552 हैं.

GOPALPUR
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: भागलपुर लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में से एक गोपालपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू के शैलेश कुमार लंबे मारजिन से आगे चलने के बाद जीत गए है. 24 राउंड पूरे होने के बाद शैलेश ने 58 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने वीआईपी पार्टी के प्रेम कुमार को मात दी है. प्रेम कुमार शुरूआत में आगे थे अब वह चुनाव हार गए है. कुल 2,89,729 मतदाताओं वाली इस सीट पर पुरुष वोटर 1,46,166 और महिला वोटर 1,43,552 हैं. थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 11 है. सीट की ग्रामीण आबादी 85 प्रतिशत से अधिक है.

2005 से है कब्जा

गोपालपुर विधानसभा में आजादी के बाद कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी का प्रभुत्व रहा. बाद में राजद और जनता दल ने यहां जीत दर्ज की. राजद के अमित राणा दो बार विधायक बने. लेकिन 2005 में जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पहली बार यहां जीत दर्ज कर जदयू का कब्जा मजबूत किया.

विज्ञापन

चार बार की लगातार जीत

2005 में गोपाल मंडल ने अमित राणा को करीब 15 हजार वोटों से हराया. 2010 में अमित राणा से सीधी टक्कर में 25 हजार से अधिक मतों से जीत. 2015 में भाजपा के पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव को 5 हजार वोटों से मात दी. 2020 में राजद के शैलेश कुमार को 75,533 वोटों के मुकाबले 51,072 वोटों से हराकर चैथी बार विधायक बने.

सामाजिक समीकरण

गोपालपुर विधानसभा में चार प्रखंड शामिल हैं. नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा और इस्माइलपुर. नवगछिया यादव और वैश्य बहुल इलाका है, गोपालपुर में भूमिहार, जबकि रंगरा और इस्माइलपुर में गंगोता समुदाय की संख्या अधिक है. वैश्य और सवर्ण वोटर यहां निर्णायक साबित होते रहे हैं.

इस बार क्या रहेगा समीकरण ?

गोपालपुर में जदयू का लगातार चार बार जीतना इस बार भी चर्चा का विषय है. हालांकि एंटी-इनकंबेंसी और गोपाल मंडल की विवादित गतिविधियों के कारण चुनावी मैदान रोचक रहने की संभावना है. विश्लेषक मानते हैं कि इस सीट पर सामाजिक समीकरण और पार्टी रणनीति निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ