EXCLUSIVE: 'अपराधमुक्त बिहार चाहती है जनता', मोकामा मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, मांगा 20 साल का हिसाब

तेजस्वी कहते हैं कि 20 साल में भी इन लोगों ने कोई स्थिति नहीं सुधारी तो अब हमें लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अब उस योग्य नहीं रह गए. उम्र का असर दिखने लगा है.

तेजस्वी यादव की News24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत
विज्ञापन

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने संकल्प या घोषणा पत्र के तौर पर प्रदेश की जनता के सामने अपने सारे वादों का पिटारा खोलकर रख दिया है. बिहार चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने हर घर से एक युवा को सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. अब बिहार की जनता से किए अपने कई वादों को लेकर तेजस्वी यादव ने News24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद से एक खास बातचीत की और चुनाव जीतने के बाद के प्लान पर खुलकर बात की. आइए जानते हैं तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने साधा PM मोदी पर निशाना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी, महिला डिप्टी सीएम और वर्तमान की नीतीश सरकार की योजनाओं पर खुलकर बात की. उन्होंने हाल ही में हुए मकोमा हत्याकांड का भी जिक्र किया. तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं और 20 साल पहले की बात करते हैं, लेकिन वो इस पर बात नहीं करते कि एनडीए सरकार में बीते दिनों मोकामा में क्या हुआ? जनता अपराधमुक्त बिहार चाहती है, एनडीए के पास 20 साल मौका था लेकिन उन्होंने क्या किया. 20 साल में बिहार को ना ही कारखाने मिले, ना रोजगार, ना एजुकेशन और ना दवाई, यह एक लंबा कार्यकाल होता है.

विज्ञापन

’20 साल में नहीं सुधरी हालत तो अब कैसे?’

तेजस्वी आगे कहते हैं कि 20 साल में भी इन लोगों ने कोई स्थिति नहीं सुधारी तो अब हमें लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अब उस योग्य नहीं रह गए. उम्र का असर दिखने लगा है. 14 करोड़ बिहारवासियों का भविष्य जो है, उनके हाथ में सुरक्षित नहीं है. इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के विजन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस के पास विजन, रोडमैप और ब्लूप्रिंट है, लेकिन एनडीए के पास कुछ भी नहीं है. प्रधानमंत्री भी यहां आकर 35 साल पुरानी बात करते हैं, लेकिन 35 मिनट पहले मकोमा में क्या हुआ, उस पर कोई जिक्र नहीं. ना ही वो 70 हजार करोड़ का हिसाब देते हैं और ना ही घोटाले की बात करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ