दोस्त के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई थी पुलिसवाली, पढ़ें बिहार में हुए कत्लेआम की इनसाइड स्टोरी

Bhagalpur Mass Murder Case: पंकज ने जो पीड़ा अपने दोस्त को बताई थी, वह काफी दुखदायी है। भागलपुर हत्याकांड के पीछे लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पंकज को अनहोनी का पहले ही अंदेशा हो गया था। पंकज अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करता था।

Bihar Crime News
विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर हत्याकांड के पीछे लगातार चौंका देने वाले कारण सामने आ रहे हैं। हत्याकांड से पहले आरोपी पंकज ने अपने दोस्त अवध को कई बातें बताई थीं। पंकज ने कहा था कि पत्नी नीतू की तैनाती जब से नवगछिया में हुई है। वह बदल गई है। Bihar पुलिस एसोसिएशन चुनाव के बाद जब से नीतू डेलिगेट्स बनी, तब से उसके व्यवहार में काफी फर्क आ गया। पंकज ने अपने बेटे शिवांश को पढ़ाने के लिए घर पर ही महिला टीचर लगा रखी थी। नीतू के साथ खराब होते रिश्तों के कारण बच्चों पर भी असर पड़ने लगा था।

यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?

विज्ञापन

घर पर ट्यूशन बंद करने के बाद पंकज ने बेटे का टेक्नो मिशन में एडमिशन करवाया था। वह बेटी बुच्ची को भी खूब प्यार करता था। पंकज ने दोस्त को बताया था कि नीतू काफी बेपरवाह हो गई थी। घर आते ही AC ऑन करती और बेड पर लेटकर मोबाइल देखने लगती थी। मानो उसे किसी से कोई लेना-देना न हो। पंकज से नीतू पूरी तरह मुंह मोड़ चुकी थी। वह बात करते हुए भाव खाती और बात-बात पर उसे दुत्कारने लगी थी। वह उसे कमाने के लिए शहर जाने को कहती और उसकी बेरोजगारी पर तंज कसती थी। वह उसे क्वार्टर से जाने के लिए भी दबाव देने लगी थी।

पंकज को हो गया था अफेयर का शक

पंकज को शक था कि उसका किसी से अफेयर है। उसका शक तब यकीन में बदल गया, जब पुलिस क्लब के समीप सोमवार शाम को दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। पंकज ने नीतू को रंगेहाथ उसके दोस्त के साथ पकड़ लिया था। जिसके बाद घर की कलह सड़क पर आ गई थी। पंकज ने उस शख्स के साथ रिश्ता बनाने पर नीतू को टोका। लेकिन नीतू पंकज से ही हाथापाई करने लगी। फिर क्वार्टर पर आने के बाद पांचों लोग मौत के मुंह में समा गए। नीतू की बेवफाई के कारण हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ