Live Updates
15:41 (IST) 14 Nov 2025
Barharia Election Result 2025 Live Updates: अरुण कुमार गुप्ता को मिल रही है बढ़त

18वें राउंड की वोटिंग के बाद राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार गुप्ता 582 वोटों से आगे चल रहे हैं. हालांकि, अभी 8 राउंड की गिनती बाकी है.

14:19 (IST) 14 Nov 2025
Barharia Election Result 2025 Live Updates: अरुण कुमार गुप्ता को मिल रही है बढ़त

14वें राउंड की वोटिंग के बाद राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार गुप्ता 3713 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:36 (IST) 14 Nov 2025
Barharia Election Result 2025 Live Updates: राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार गुप्ता लगातार चल रहे हैं आगे

9वें राउंड की वोटिंग के बाद राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार गुप्ता 137 वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:56 (IST) 14 Nov 2025
Barharia Election Result 2025 Live: अरुण कुमार गुप्ता को कड़ी टक्कर दे रहे हैं इंद्रदेव सिंह

बिहार की बड़हरिया विधानसभा सीट पर ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, इस वक्त राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार गुप्ता और जनता दल (यूनाइटेड) के इंद्रदेव सिंह के बीच कड़ी टक्कर चल रही है.

07:48 (IST) 14 Nov 2025
Barharia Election Result 2025: पहले या दूसरे किस चरण में हुई थी वोटिंग?

बड़हरिया विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण में वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे आज 14 नवंबर को आएंगे.

06:36 (IST) 14 Nov 2025
Barharia Election Result 2025: आज 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

आज सुबह 8 बजे से बिहार में मतगणना शुरू होगी. इस बार बड़हरिया विधानसभा सीट से राजद ने अरुण कुमार गुप्ता को टिकट दिया है, जिनके खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) से इंद्रदेव सिंह चुनाव मैदान में हैं.

Barharia Election Result 2025 Live Updates: बिहार की बड़हरिया विधानसभा सीट की विधायकी किसके हाथ लगेगी और किसे मिलेगी शिकस्त, इसका फैसला हो गया है. दरअसल, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं. बड़हरिया विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के इंद्रदेव सिंह को 93180 वोट से जीत मिली है, जबकि राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार गुप्ता को 12130 वोट से हार का सामना करना पड़ा.

बड़हरिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बड़हरिया विधानसभा सीट से राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल ने अरुण कुमार गुप्ता को टिकट दिया था, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) से इंद्रदेव सिंह चुनाव लड़ रहे थे. वहीं, आम आदमी पार्टी से जितेंद्र यादव और जन सुराज पार्टी से शेख शाहनवाज आलम मैदान में थे. इसके अलावा 5 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में उतरे थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल (यूनाइटेड)श्याम बहादुर सिंह65,168
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)बच्चा पांडे50,585

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)बच्चा पांडे71,793
जनता दल (यूनाइटेड)श्यामबहादुर सिंह68,234

अब तक कैसे रहे बड़हरिया चुनाव के नतीजे?

शुरू से ही बड़हरिया सीट पर कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व रहा है. वर्ष 1951 से 1957 तक पार्टी ने लगातार तीन बार ये सीट अपने नाम की है, जिसके बाद दो बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को जीत मिली. इसके अलावा एक-एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय जनसंघ को जीत मिली, जबकि 2 बार जनता दल (यूनाइटेड) ने अपना दमखम दिखाया.

ये भी पढ़ें- Gopalganj Election Result 2025 Live: गोपालगंज में क्या BJP कायम रख पाएगी दबदबा या कांग्रेस दिखाएगी कमाल? आज होगा फैसला