हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arwal Election Result 2025: BJP के मनोज कुमार 79854 वोटों के साथ जीते

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल में मतगणना समाप्त हो गई है. भाजपा के मनोज कुमार ने 79854 वोट पाकर अरवल सीट जीत ली है.

विज्ञापन

Live Updates

19:14 (IST) 14 Nov 2025

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल सीट पर भाजपा के मनोज कुमार 79854 वोटों से जीते

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल में मतगणना समाप्त हो गई है. भाजपा के मनोज कुमार ने 79854 वोट पाकर अरवल सीट जीत ली है.

17:40 (IST) 14 Nov 2025

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल में महानंद सिंह चुनावी दौड़ में पीछे

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल से महानंद सिंह फिलहाल पीछे चल रहे हैं. महानंद सिंह को अब तक 52664 वोट मिले हैं और वह भाजपा के मनोज कुमार से पीछे हैं, जिन्हें 64961 वोट मिले हैं.

11:00 (IST) 14 Nov 2025

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल में भाजपा आगे, भाकपा(माले)(एल) पीछे

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल में मतगणना जारी है. लेटेस्‍ट आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के मनोज कुमार 6577 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. भाकपा(माले)(एल) के महानंद सिंह 6433 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

09:35 (IST) 14 Nov 2025

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल में मनोज कुमार आगे

Arwal Election Result 2025 Live: अरवल निर्वाचन क्षेत्र में Manoj Kumar आगे चल रहे हैं. जबक‍ि Mansur Alam अभी पीछे हो गए हैं.

Arwal Election Result 2025: अरवल विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार ने कुल 79854 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने भाकपा (माले) (एल) उम्मीदवार महानंद सिंह को 14093 वोटों से हराया.

अरवल विधानसभा सीट का इतिहास

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में सीपीआईएमएल से महानंद सिंह और बीजेपी से दीपक शर्मा आमने सामने थे. महानंद शर्मा को 68,286 वोट मिले थे, जबकि दीपक ने 48,336 वोट प्राप्त किए थे.

अरवल विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)

विज्ञापन
क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटवोट शेयर (%)बढ़त (वोट)
1रवींद्र सिंहराष्ट्रीय जनता दल (राजद)55,29543%17,810
2चितरंजन कुमारभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)37,48529%—
3महानंद प्रसादभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) (सीपीआई(एमएल)(एल))21,35416%—

वहीं, साल 2015 में आरजेडी के रवींद्र सिंह ने बीजेपी के चितरंजन कुमार को हराया था. रवींद्र ने 55,295 वोट प्राप्त किए थे, जबकि चितरंदन को 37,485 वोट मिले थे. वहीं तीसरे नंबर पर महानंद प्रसाद थे, जिन्हें 21,354 वोट मिले थे.

अरवल विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)

विज्ञापन
क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटवोट शेयर (%)बढ़त (वोट)
1महानंद सिंहभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) (सीपीआई(एमएल)(एल))68,28647.18%19,950
2दीपक शर्माभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)48,33633.40%—
3सुभाष चंद्र यादवराष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी)7,9415.49%—

अरवल का जातीय समीकरण

अरवल पहले जहानाबाद जिले का हिस्सा था. लेकिन साल 2001 में इसे अलग जिले के रूप में जगह मिली. जनसंख्या के मुताबिक अरवल बिहार का तीसरा सबसे कम आबादी वाला जिला है.

अरवल में 90.48 प्रतिशत लोग हिंदू रहते हैं, जबकि 9.17 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. भाषा के मामले में 86.53 प्रतिशत लोग मगही बोलते हैं, इसके बाद हिंदी (8.11 प्रतिशत) और उर्दू (4.96 प्रतिशत) लोग बोलते हैं. पिछले 4 विधानसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टियों ने जीत हासिल की है. अरवल से कृष्णानंदन प्रसाद सिंह ने 1980 से लेकर 1990 तक यानी 3 बार लगातार जीत हासिल की थी. इसके बाद कोई इस सीट पर ऐसा कारनाम नहीं कर पाया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola