---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2023: कौन हैं 19 साल की जिंतिमनी कलिता, जिन पर पहले ही मैच में हरमनप्रीत ने जताया भरोसा

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत मुंबई में हो चुकी है। पहला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया, […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत मुंबई में हो चुकी है। पहला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया, तो वहीं पहले ही मैच में हरमन ने 19 साल की खिलाड़ी जिंतिमनी कलिता को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर भरोसा जताया। आइए जानते हैं आखिर जिंतिमनी कलिता कौन हैं…

78 रन की पारी से मशहूर हुई थीं जिंतिमनी कलिता 

जिंतिमनी कलिता असम गुवाहाटी की रहने वाली हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं। उन्हें नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा गया था। जिंतिमनी को एक मैच से बड़ी पहचान मिली थी। दरअसल, सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में असम के चार विकेट पर 56 रन पर गिर गए थे। इसके बाद कलिता ने 114 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेलकर 214 रन बनाने में मदद की, जो मेघालय के लिए बड़ा स्कोर साबित हुआ।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023: खूबसूरत चेहरा…कातिल मुस्कान…तूफानी पारी खेल सोशल मीडिया क्रश बनी ये क्रिकेटर, जानें कौन है?

---विज्ञापन---

असम से एकमात्र खिलाड़ी

केवल 19 साल की कलिता डब्ल्यूपीएल में असम से अकेली खिलाड़ी हैं। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडरों की बात करें तो मुंबई के पास कुछ विकल्प हैं, लेकिन कलिता ही एकमात्र हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। वह पिछले साल अंडर -19 महिला श्रृंखला का भी हिस्सा थीं जिसमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल थे। युवा खिलाड़ी कलिता को इस टीम में नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का अनुभव मिलेगा।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन :

हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन:

बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, हेमलता डी, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 04, 2023 08:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola