---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता अपना आखिरी मैच, दिल्ली-यूपी मैच से तय होगा पहला फाइनलिस्ट

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का जलवा कायम हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। वहीं आज होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के मुकाबले से पहला […]

---विज्ञापन---

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का जलवा कायम हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। वहीं आज होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के मुकाबले से पहला फाइनलिस्ट तय होगा।

मुंबई ने 4 विकेट से जीता मैच

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर का यह फैसला बिल्कुल सही रहा और बेंगलुरू को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रनों पर रोक दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 126 रनों का टारगेट 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। पॉइंट टेबल में टीम के खाते में कुल 8 मुकाबलों के बाद 12 अंक हैं और वह टॉप पर है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –BAN vs IRE: अंतिम वनडे से बाहर हुए अफिफ हुसैन-शोरफुल इस्लाम

---विज्ञापन---

दिल्ली-यूपी मैच से तय होगा पहला फाइनलिस्ट

वहीं आज शाम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच होगा। अगर दिल्ली यह मैच जीत लेती है तो वह नेट रन रेट के आधार पर मुंबई से आगे निकल जाएगी और टॉप पर पहुंच जाएगी, अगर ऐसा होता है तो दिल्ली पहली फाइनलिस्ट होगी। लेकिन अगर दिल्ली मुकाबला हार जाती है तो मुंबई इंडियंस ही सीधे फाइनल में जाएगी। फिलहाल मुंबई टॉप पर बनी हुई है।

और पढ़िए –IPL 2023: आईपीएल में पहली बार जलवा दिखाएंगे ये विदेशी खिलाड़ी, एक पर हुई है करोड़ों की बारिश

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

---विज्ञापन---

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन):

स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 21, 2023 07:33 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola