---विज्ञापन---

WPL 2023 Auction: इतने बजे से शुरू होगी महिला IPL का नीलामी, 409 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

WPL 2023 Auction: पुरुषों के बाद अब महिला आईपीएल खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 2023 से हो रही है। पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाना है। इस सीजन के लिए महिला खिड़ियों का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस नीलामी के तहत खिलाड़ियों […]

WPL 2023 Auction: पुरुषों के बाद अब महिला आईपीएल खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 2023 से हो रही है। पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाना है। इस सीजन के लिए महिला खिड़ियों का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस नीलामी के तहत खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। WPL नीलामी की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे होगी।

246 भारतीय खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

13 फरवरी को होने वाली विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कुल 409 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय प्लयेर शामिल हैं, जबकि 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। खास बात ये है कि इनमें 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: ‘किसने कहा कि आप उप-कप्तान हैं तो बच जाएंगे’?, फ्लॉप KL Rahul को लेकर आया ये बड़ा बयान

कुल 1525 खिलाड़ियों ने किया था रजिस्ट्रेशन

महिला आईपीएल के लिए होने वाली नीलामी में 202 खिलाड़ी कैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं, जबकि 199 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। BCCI के मुताबिक ऑक्शन के लिए 1525 खिलाड़ियों ने लीग के लिए रजिस्टर कराया था। जिसके बाद 409 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया है।

---विज्ञापन---

इन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 50 लाख है

जानकारी के अनुसार, 24 भारतीय प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइज 50 लाख रखा है। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान शेफाली वर्मा का नाम भी शामिल है, जबकि 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपना बेस प्राइज 50 लाख रहा है। 30 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 40 लाख है।

हर टीम के पास होंगे 12 करोड़ रुपए

महिला आईपीएल के लिए होने वाले ऑक्शन में WPL टीम पांच टीमों को खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। इस पर्स में हर साल 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होने की खबर है। हालांकि पुरुष IPL के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। मेंस IPL में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया टीम में खुशी की लहर, दिल्ली टेस्ट में खेलेगा ये खतरनाक बॉलर

एक फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ी खरीद सकती है

महिला आईपीएल में शामिल होने वाली हर एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ी और न्यूनतम 15 खिलाड़ी खरीद सकती है। नीलामी में 30 विदेशी खिलाड़ियों के साथ अधिकतम 90 खिलाड़ियों के बिकने की संभावना है।

---विज्ञापन---

महिला आईपीएल की पांच टीमें

यूपी वारियर्स (कैप्री ग्लोबल्स)
गुजरात जायंट्स (अडानी ग्रुप)
मुंबई इंडियंस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2023 02:11 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola