Arpit Pandey
Read More
WPL 2023: क्रिकेट इतिहास में कल से एक नई शुरुआत होने जा रही है। भारत में पहली बार बीसीसीआई (BCCI) वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन करवाने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। इससे पहले 13 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी हुई थी, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों सहित कई विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई थी। हम आपको WPL की 10 सबसे महंगी खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं, उन्हें RCB ने 3 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था, जबकि आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। खास बात यह है कि सबसे पहली बोली भी स्मृति पर ही लगी थी, जबकि सबसे महंगी खिलाड़ी भी वे ही बनी।
और पढ़िए – BAN vs ENG: जेसन रॉय ने किया कमाल, सेंचुरी ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा रेणुका सिंह- 1.7 करोड़ रुपए, आरसीबी, देविका वैद्य- 1.4 करोड़ रुपए, यूपी वॉरियर्स, सोफी एलेकस्टोन- 1.8 करोड़, यूपी वॉरियर्स, मारिजेन केप- 1.5 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स, टाहलिया मैक्ग्राथ- 1.4 करोड़, यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलेंगी। इन खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया गया है।
और पढ़िए – Danielle Wyatt Engaged: कौन हैं डेनियल व्याट की गर्लफ्रैंड जॉर्जी हॉज, जानिए
महिला आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात जॉयन्ट्स और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेला जाएगा। सभी मैच मुंबई के तीन स्टेडियमों होने हैं। पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई की कप्तानी टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास है। जबकि गुजरात टाइटंस की कमान बेथ मूनी के हाथ में है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।