---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND W vs IRE W: कमाल के कैच…आयरलैंड की खिलाड़ियों ने गजब फील्डिंग से कर दिया दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप से क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के खिलाफ आयरलैंड की खिलाड़ियों ने इतनी बेहतरीन फील्डिंग की कि दुनिया दांतों तले […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में चल रहे वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप से क्रिकेट के रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के खिलाफ आयरलैंड की खिलाड़ियों ने इतनी बेहतरीन फील्डिंग की कि दुनिया दांतों तले अंगुली दबा बैठी। आयरलैंड की खिलाड़ी ओरला पेंडरगास्ट ने अपने शानदार कैच से सुर्खियां बटोर लीं।

ओरला पेंडरगास्ट ने लपका अद्भुत कैच

ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रही थीं। इतने में लॉरा डेलानी गेंद डालने आईं तो हरमन ने इसे बल्ले पर रखकर मिडविकेट की ओर उड़ा दिया, बॉल को पास आते देख वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में खड़ी फील्डर ओरला पेंडरगास्ट ने दौड़ लगा दी और डाइव मारकर इतना बेहतरीन कैच लपका कि कप्तान हैरान रह गईं। ओरला की शानदार फील्डिंग के चलते हरमन को 13 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND W vs IRE W: इतिहास रचने के कगार पर बेटियां, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री

---विज्ञापन---

गैबी लुइस ने की बेहतरीन फील्डिंग

इसके तुरंत बाद एक बार फिर आयरलैंड की खिलाड़ी गैबी लुइस ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया। लॉरा की अगली ही गेंद पर ऋचा घोष गच्चा खा गईं। उन्होंने इसे स्ट्रेट की ओर उड़ाने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़ी फील्डर गैबी लुइस ने एक हाथ से इतना बेहतरीन कैच लपका कि सब देखते ही रह गए। गैबी की शानदार फील्डिंग के बाद ऋचा डक पर पवेलियन लौट गईं।

और पढ़िए –IND vs AUS: शर्मनाक हार के आधी टीम वापस लौट गई ऑस्ट्रेलिया, बड़ी वजह आई सामने

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना ने ठोके 87 रन

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन ठोके। स्मृति मंधाना ने धमाकेदार पारी खेलकर 56 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के जड़कर 87 रन ठोके। ये उनके टी-20 करियर का सबसे बेहतरीन स्कोर था।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 20, 2023 10:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola