---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Women T20 World Cup: इस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

Women T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 विश्वकप 2022 के बाद अब महिला टी20 विश्वकप की बारी है। इस बार साउथ अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप आयोजन होना है। ये बड़ा टूर्नामेंट 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान के […]

---विज्ञापन---

Women T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 विश्वकप 2022 के बाद अब महिला टी20 विश्वकप की बारी है। इस बार साउथ अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप आयोजन होना है। ये बड़ा टूर्नामेंट 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, इसके लिए टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका में होने वाला ये टी20 विश्वकप महिला टी20 विश्व कप का नौवां एडिशन है, जिसमें टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इससे पहले तक 8 एडिशन हो चुके हैं, साल 2009 में महिला टी20 विश्वकप शुरू हुआ था। इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस वर्ल्ड कप सबसे सफल टीम कौन सी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – 7 मुकाबलों में 36 विकेट लेकर इस गेंदबाज ने मचाया कोहराम, क्या मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री

टीम इंडिया ने नहीं जीता एक भी टी20 विश्वकप, इस बार प्रबल दावेदार

टीम इंडिया के 2009 से ही टी20 विश्वकप में हिस्सा ले रही है। भारतीय टीम पिछली बार महिला T20 विश्व कप में फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल खेलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है। भले ही भारत ने टी20 विश्वकप पर एक भी बार कब्जा नहीं जमाया, लेकिन इस बार टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

महिला टी20 विश्वकप इतिहास के विनर

2009- इंग्लैंड
2010- ऑस्ट्रेलिया
2012- ऑस्ट्रेलिया
2014- ऑस्ट्रेलिया
2016- वेस्टइंडीज
2018- ऑस्ट्रेलिया
2020- ऑस्ट्रेलिया
2022- ऑस्ट्रेलिया

और पढ़िए – BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने ठोका सूर्या जैसा खतरनाक छक्का, देखें

---विज्ञापन---

महिला टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है। जिसने 6 बार खिताब जीता है। एक बार इंग्लैंड और एक बार वेस्टइंडीज विजेता बनी है। भारत के हिस्से कभी भी ट्राफी नहीं आई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2023 02:45 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola