अनाया बांगर के लिए आई गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी

Anaya Bangar: अनाया बांगर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गुड न्यूज मिल चुकी है. उन्होंने खुद इस बात का इकरार किया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है. अनाया सर्जरी के माध्यम से पुरुष से महिला बनी हैं.

अनाया बांगर पोज मारते हुए/ Image Credit: Anaya Bangar/ Instagram

अनाया बांगर पोज मारते हुए/ Image Credit: Anaya Bangar/ Instagram

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को गुड न्यूज मिली है. वह ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाली हैं. उन्होंने बताया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मंजूरी दे दी है. अनाया मुंबई के लिए पुरुष एज ग्रुप क्रिकेट खेल चुकी हैं. वह सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और मुशीर खान के साथ मुंबई के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेल चुकी हैं. अब अनाया महिला टीम में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

अनाया ने अदा किया शुक्रिया

अनाया को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे ही. इसको लेकर अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया भी अदा किया. हालांकि अनाया को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने के लिए एक शर्त पूरी करनी होगी. उन्हें टेस्टोस्टेरॉन लेवल कम होने का सबूत देना होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के मुताबिक अनाया का टेस्टोस्टेरॉन एक साल तक 10 नैनो प्रति लीटर से कम होना चाहिए. अगर उनका टेस्टोस्टेरॉन 10 नैनो प्रति लीटर से ज्यादा पाया गया तो उन्हें खेलने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. अगर अनाया बांगर टेस्ट में पास हो गईं तो वो मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में किसी राज्य से क्रिकेट खेल सकती हैं. बता दें कि अनाया को ऑस्ट्रेलिया में इसलिए खेलना पड़ रहा है, क्योंकि बीसीसीआई ने अभी तक ट्रांस महिला के खेलने पर कोई पॉलिसी नहीं बनाई है.

विज्ञापन

अनाया ने मार्च 2026 में थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी. वह इस सर्जरी के बाद फिट हैं और अभ्यास भी कर रही हैं. अनाया अपनी बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट करती रहती हैं. बचपन में उन्होंने अपने पिता से भी क्रिकेट के गुर सिखे हैं. उनके पिता संजय बांगर भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं. इसके अलावा वह भारतीय टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं. विराट कोहली के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी वह पर्सनल कोचिंग दे चुके हैं. बांगर आरसीबी की सपोर्ट स्टाफ टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. फिलहाल वह कमेंट्री करते हैं.

अनाया ने क्या कहा?

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अनाया ने कहा “मैं अब मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में विमेंस बिग बैश लीग खेलने के लिए पात्र हूं. यह बेहद भावुक पल है, क्योंकि एक समय मुझे सच में लगा था कि क्रिकेट को मैं हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी हूं.” अनाया अपनी वापसी को लेकर काफी खुश हैं. अब देखना होगा कि वह पुरुष से महिला बनने के बाद कैसा कमाल करती हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ