क्यों जर्सी पर टेप लगाकर मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी? सामने आया नंबर 3 के पीछे का राज

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी फिलहाल दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सूर्यवंशी बल्ले के साथ फेल हुए तो गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी जर्सी ज्यादा चर्चा में रही.

Vaibhav Sooryavanshi

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए जर्सी में टेप लगाकर खेले (Pic Credit- ANI and X)

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे. जहां पर उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की तरफ से खेला. बल्ले के साथ वैभव ने इस मुकाबले में निराश किया. लेकिन गेंद के साथ उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. हालांकि उसके बाद भी सबसे ज्यादा चर्चा उनकी चर्ची ने बटोरी. इस मुकाबले में वैभव अपनी जर्सी के पीछे टेप लगाकर खेलते हुए नजर आए. फैंस इसके पीछे का अब कारण जानना चाहते हैं. इसके अलावा उनके नंबर 3 के पीछे का राज भी सामने आ गया है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों अपनी जर्सी में लगाया टेप? 

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी जर्सी के पीछे नंबर वाली जगह पर टेप लगाकर खेलते हुए नजर आए. दरअसल वैभव का जर्सी नंबर हर जगह पर 3 होता है. इस टूर्नामेंट में उनको कोई और जर्सी नंबर मिला है. जिसमें 3 के आगे भी कोई नंबर है. ऐसे में अपने फेवरेट नंबर को बरकरार रखने के लिए सूर्यवंशी ने 3 के आगे वाले अंक पर टेप लगा दिया. इस पूरे मुकाबले में ऐसा ही नजारा दिखा. 

विज्ञापन

दरअसल 3 नंबर वो वैभव अपने फेवरेट मानते हैं. इस नंबर का कनेक्शन उनकी मां से है. जिसके कारण ही वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 की ही जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आते हैं. सूर्यवंशी को हालांकि टेप लगाने का फायदा नहीं हुआ. बल्लेबाजी के दौरान वो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रेड बॉल क्रिकेट में उनकी असफलता अब चिंता का विषय बन गई है. रणजी ट्रॉफी में भी वैभव के बल्ले से अब तक रन नहीं आए हैं. हालांकि अंडर-19 लेवल पर उन्होंने रेड बॉल से भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

गेंद के साथ वैभव ने किया कमाल  

बल्लेबाजी में फेल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी करने उतरे. उस दौरान वैभव ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. जिससे सूर्यवंशी बहुत ज्यादा खुश नजर आए. अब ईस्ट जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी. वैभव अब सेंट्रल जोन के खिलाफ अपने बल्ले का कमाल दिखाना चाहेंगे. जिससे वो अपने आलोचकों का मुंह बंद कर सके.,  

विज्ञापन

सूर्यवंशी की गेंदबाजी का असली टेस्ट सेंट्रल जोन के खिलाफ होगा, लेकिन बल्ले से वो धमाल मचा सकते हैं. वैभव ने अगर बल्ले से अगले मुकाबले में धमाल मचाया तो इंडिया ए की रेड बॉल टीम के लिए वो अपना दावा मजबूत करेंगे. सूर्यवंशी ने टी-20 और वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित किया है. सूर्यवंशी इस सीजन में बिहार के लिए भी कम रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलने वाले हैं. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला उनके लिए बड़ा टेस्ट होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ