ऑस्ट्रेलिया के दोहरे चरित्र पर सुनील गावस्कर ने की आलोचना, मैच की पिच को लेकर सुनाई खरी खोटी

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैं दो दिन में ही समाप्त हो गया था. अब सुनील गावस्कर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जमकर आलोचना की है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दोहरे चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं और जमकर अपनी भड़ास निकाली है.

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान/ Image Credit: Screengrab/ Jiohotstar

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान/ Image Credit: Screengrab/ Jiohotstar

Sunil Gavaskar criticized Cricket Australia: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. हालांकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक पारी से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब पिच को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने तीखी आलोचना की है.

विज्ञापन

2 दिन में ही खत्म हो गया था मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच दो दिन में ही खत्म हो गया था. ये मैच इतिहास के सबसे छोटे टेस्ट मैचों में से भी एक रहा. मैके में खेले गए दूसरे मैच की पिच पर खूब सवाल उठे. अब सुनील गावस्कर ने भी पिच को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को लेकर लिखा.

विज्ञापन

स्पोर्टस्टार कॉलम में गावस्कर ने लिखा ” ऑस्ट्रेलिया में एक और टेस्ट मैच दो दिनों में खत्म हो गया. पिछले कुछ सालों में ऐसा 4 बार हो चुका है. अभी तक हमें उन उछाल भरी पिचों की आलोचना सुनने को नहीं मिली है. बहाने तो बहुत आने लगेंगे. मैदान के प्रबंधन माफ कीजिए. पिच के कार्यकारी से गलती हो गई. उन्होंने मौसम के हिसाब से पिच बनाई, जिसमें गर्म मौसम की भविष्यवाणी की गई थी. ऐसे में उन्होंने पिच पर ज्यादा घास छोड़ दी.

गावस्कर ने आगे लिखा “पहले मैच में हार के बाद जाहिर है ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी पिच तैयार करने वाली थी, जिसपर तेज और उछाल दोनों हो. ऑस्ट्रेलिया दावा करेगी कि पिच क्यूरेटर ने अपनी मर्जी से पिच तैयार की थी. हम सब जानते हैं कि सच्चाई क्या है. फर्क सिर्फ इतना है कि भारतीय मैनेजमेंट खुलकर अपनी गेंदबाजी ताकत के मुताबिक पिचें चाहता है. लेकिन पुराने दिग्गज लोग दबी जबान में अपने हिसाब से पिच तैयार करवा लेते हैं.

विज्ञापन

गावस्कर ने आगे लिखा कि दोहरा मापदंड चौकाने वाला है. देखते हैं मैच रेफरी मैके की पिच को क्या रेटिंग देता है. लेकिन भारतीय फैंस ज्यादा उम्मीद न रखें. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को पहले ही पता है उनके लिए चिंता की कोई बात नहीं है.

ऐसा था मैच का हाल

दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 34 ओवर में 64 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 52.3 ओवर में 210 रन बनाए थे. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेश 38.3 ओवर में ही 95 रनों पर सिमट गई और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 51 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ