जो रूट ने नाइटक्लब में हथकड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

Joe Root: ब्रायडन कार्स को पुलिस ने हाल ही में हथकड़ी लगाई थी और काफी देर तक पूछताछ की थी. उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद ईसीबी ने उन्हें अगले मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया. अब कप्तान जो रूट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

जो रूट ने ब्रायडन कार्स हथकड़ी विवाद पर बयान दिया. Image Credit: Screengrab- Sky Sports and Viral Video

जो रूट ने ब्रायडन कार्स हथकड़ी विवाद पर बयान दिया. Image Credit: Screengrab- Sky Sports and Viral Video

Joe Root: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड अपने नाम एक पारी से कर चुकी है. हालांकि मैच जीतने के बाद भी इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने हथकड़ी लगाई थी, और उन्हें थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया था. कार्स इंग्लैंड के दल का हिस्सा हैं. हालांकि पहला मैच वह नहीं खेल पाए थे. अब इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

जो रूट ने क्या कहा?

ब्रायडन कार्स का हथडकड़ी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद ईसीबी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और जांच का आदेश भी दिया. इस वजह से कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. अब जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रायडन कार्स के मामले में चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा “सच कहूं तो, मैं बहुत नाराज हूं. मुझे बहुत निराशा हुई है कि पिछले हफ्ते के प्रदर्शन के बाद, हम यहां बैठे हैं और ऐसी बात कर रहे हैं जिसका उससे कोई लेना-देना नहीं है. “यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है, बल्कि यह तथ्य है कि हम खेल से बाहर लगातार मूर्खतापूर्ण गलतियाँ करते रहते हैं और यह मैदान पर हमारे प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है.

जो रूट को हाल ही में बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम का दोबारा कप्तान बनाया गया है. स्टोक्स की कप्तानी के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुछ नियम बनाए थे, जिसमें नाइट कर्फ्यू भी शामिल था. इसके तहत कोई भी खिलाड़ी 10 बजे रात के बाद होटल से बाहर नहीं जा सकता था. किसी खिलाड़ी को देर रात होटल से बाहर जाने के लिए मैनेजमेंट की मंजूरी लेना जरूरी था. हालांकि रूट ने नाइट कर्फ्यू का नियम खत्म कर दिया. बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त से होगा. ये मैच लंदन में खेला जाना है. इंग्लैंड के पास फिलहाल 1-0 की बढ़त है.

विज्ञापन

माइकल वॉन ने भी जताई चिंता

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी नाइटक्लब में बार बार हो रहे विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा “किसी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे पूरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पूरे कार्यक्रम में दहशत फैल जाए, ताकि हर कोई जान जाए कि अगर आप दुर्व्यवहार करते हैं या इस टीम पर किसी भी तरह की बदनामी लाते हैं, तो आपको पता है कि क्या होने वाला है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ