Arpit Pandey
Read More
Women’s T20 World Cup 2023: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का मुकाबला आयरलैंड से होगा। पिछले मैच में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज का मुकाबला जीतना बहुत जरुरी होगा। ऐसे में आज भारतीय टीम कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेगी।
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को हराकर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन इंग्लैंड के हाथों मिली हार से टीम इंडिया का सेमीफाइनल का सफर बिगड़ गया। हालांकि आज भारतीय टीम के पास अच्छा मौका है, अगर टीम इंडिया आज आयरलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है तो फिर भारतीय टीम का सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा। ऐसे में आज टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या होगी, इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
और पढ़िए – IND W vs IRE W: रेणुका सिंह का जलवा, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो
लौरा डिलेनी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, ओरला प्रेंडरगास्ट, एलमीर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एरलीन केली, मैरी वालड्रॉन, लीह पॉल, कारा मरे और जेन मेगुअर।
अगर भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतती है तो वह ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। क्योंकि टीम इंडिया को पहले तीन मैचों में से 2 में जीत और एक में हार मिली है। लेकिन अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है तो फिर उसकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। फिलहाल ग्रुप-2 इंग्लैंड 6 अंकों के साथ सबसे ऊपर है, वहीं वेस्टइंडीज के सभी मैच खत्म हो चुके हैं, जबकि अगर पाकिस्तान की टीम अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हरा भी देती है तो भी उसके चार ही अंक हो पाएंगे।
ऐसे में अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है तो वह दूसरे स्थान पर आ जाएगी। जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएगे। क्योंकि भारत के 6 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर आ जाएगी। इसलिए आज का मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को जी जान से खेलना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।