---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2022: बीच टूर्नामेंट श्रीलंका की बढ़ी टेंशन, बैक-अप के रूप में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तीन खिलाड़ी

नई दिल्ली: श्रीलंका का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। एशिया कप विनर पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर हैं। अब दोनों के बीच अपने-अपने अंकों में बढ़ोतरी के लिए मुकाबला करेंगी। इस बीच श्रीलंका ने अपनी टीम में कुछ खिलाड़ियों को जोड़ा है। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज असिथा […]

नई दिल्ली: श्रीलंका का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। एशिया कप विनर पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर हैं। अब दोनों के बीच अपने-अपने अंकों में बढ़ोतरी के लिए मुकाबला करेंगी। इस बीच श्रीलंका ने अपनी टीम में कुछ खिलाड़ियों को जोड़ा है। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो, मथीशा पथिराना और विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद टीम में बैक-अप खिलाड़ियों के रूप में जोड़ लिया है।

अभी पढ़ें IND vs NED: आखिर क्यों Virat Kohli से डरी हुई है नीदरलैंड की टीम, कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

बिनुरा फर्नांडो के चोटिल होने बाद फैसला

तीनों को अपने मेन स्क्वाड में खिलाड़ियों को बदलने के लिए जरूरत पड़ने पर बुलाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस सेंटर केंद्र के प्रमुख टिम मैकस्किल भी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। यह फैसला बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो के चोटिल होने के एक दिन बाद आया है, जो खुद दिलशान मदुशंका के स्थान पर टीम में आए थे, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की हार के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा था। वह पुल अप करने से पहले मैच में केवल पांच गेंद फेंक सके।

---विज्ञापन---

सीमर प्रमोद मदुशन को भी लगी चोट

बिनुरा टी20 विश्व कप से पहले और उसके दौरान चोटिल होने वाले श्रीलंका के नवीनतम तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मदुशंका क्वाड इंजरी के कारण बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को 18 अक्टूबर को यूएई के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के दौरान अपने बाएं पैर में इंजरी के बाद प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। सीमर प्रमोद मदुशन को भी चोट लग गई थी और वह संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैच के बाद से नहीं खेले हैं, हालांकि उन्हें अभी तक आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है।

अभी पढ़ें IND vs NED: मैच से पहले DK का नेट्स में तूफान, चौके-छक्के देख चौंक गए रोहित शर्मा, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

दनुष्का गुणथिलाका की चोट के रूप में झटका 

बल्लेबाजी में श्रीलंका को ग्रुप मैचों के दौरान दनुष्का गुणथिलाका की हैमस्ट्रिंग चोट के रूप में एक झटका लगा। अशेन बंडारा को गुणथिलाका के प्रतिस्थापन के रूप में बुलाया गया था। श्रीलंका ने अब तक आयरलैंड को हराया है और सुपर 12 में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी है।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 26, 2022 07:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola