अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि, सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के सामने एक बड़ी समस्या है. स्क्वॉड में शामिल 4 खिलाड़ी इस पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं बुमराह समेत 4 खिलाड़ी
(Image generated by AI)
---विज्ञापन---
India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार, 1 सितंबर को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बरकरार रखा गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी हुई है. हालांकि, सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ी हुई है, क्योंकि स्क्वॉड में शामिल 4 खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
बुमराह समेत 4 खिलाड़ी हो सकते हैं सीरीज से बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में 7 खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इनमें जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. हालांकि, बुमराह, नीतीश रेड्डी, सुंदर और राणा की फिटनेस पर अब भी सवाल बना हुआ है. इन 4 प्लेयर्स पर सीरीज से बाहर होने के खतरा मंडरा रहा है.
---विज्ञापन---
सिलेक्टर्स ने इन 4 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल तो किया है, लेकिन उनकी उपलब्धता पर फैसला उनके फिटनेस के आधार पर होगा. अगर ये 4 प्लेयर्स समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो वह पूरे सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं. इससे पहले भी पिछले कुछ सीरीज में कई खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो चुका है. फिट न होने कारण बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए चुने जाने के बाद भी नहीं खेल पाए थे.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvINDpic.twitter.com/UqTUeZyHz8
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे. बता दें कि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है और टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर ही बतौर मेहमान टीम खेलेगी.
हिंदी न्यूज़/खेल/अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.